Sonia Gandhi के 79वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश, लंबे जीवन की कामना करते हुए क्या लिखा?
Happy Birthday Sonia Gandhi: भारत की राजनीति में सोनिया गांधी एक ऐसा नाम है, जिसने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी को दिशा दी और देश की राजनीति को प्रभावित किया। उनके शांत स्वभाव, मजबूत इरादों और संवेदनशील नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक अलग पहचान दी है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर न पीएम मोदी ने बल्कि अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के संदेश भेजे हैं।
इस बार उनके 79वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के शीर्ष नेताओं तक, सभी ने सोनिया गांधी के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला पूरे सुबह से जारी है। कांग्रेस ने भी उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी का नेतृत्व देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लेकर आया, जिनका असर आज भी करोड़ों लोगों की जिंदगी में देखा जा सकता है।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने लिखा, "सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।" 9 दिसंबर 1946 को जन्मी सोनिया गांधी लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। करीब दो दशकों तक पार्टी की कमान संभालने के बाद उन्होंने 2017 में यह जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप दी थी।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit: 'आधुनिक भारत के संस्थापक', राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर पुतिन ने क्या कहा?
कई नेताओं ने जताया सम्मान
सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन पर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने भी बधाई संदेश भेजे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उन्हें "बलिदान और सेवा की मिसाल" बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन देश की संवैधानिक और सेक्युलर सोच को मजबूत करता है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस के लिए हमेशा मजबूत सहारा रहा है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और जनता की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।
कांग्रेस ने किया सम्मान, याद की उपलब्धियां
कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें विशेष संदेश के साथ याद किया। पार्टी ने कहा कि सोनिया गांधी की नेतृत्व क्षमता और उनकी ईमानदार सोच ने देश में कई बड़े बदलावों का रास्ता खोला। MGNREGA, Right to Education, Right to Information और National Food Security Act जैसे कानून उनके नेतृत्व में बने, जिन्होंने लाखों लोगों को रोजगार, शिक्षा का अधिकार, जानकारी तक पहुंच और खाद्य सुरक्षा दी। कांग्रेस ने कहा कि महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सोनिया गांधी की प्रतिबद्धता आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, जानिए कौन सी बीमारी से जूझ रही हैं?












Click it and Unblock the Notifications