Putin India Visit: 'आधुनिक भारत के संस्थापक', राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर पुतिन ने क्या कहा?
Putin Rajghat Mahatma Gandhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी भारत यात्रा के दौरान शुक्रवार (5 मई 2025) को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। पुतिन ने Visitor Book में लिखा कि गांधी आधुनिक भारत के संस्थापक होने के साथ-साथ एक महान दार्शनिक और मानवतावादी भी थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की कल्पना की थी जो अब आकार ले रही है। पुतिन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस और भारत आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर समानता, आपसी सम्मान और सहयोग के उन्हीं सिद्धांतों को सामूहिक रूप से बनाए रखे हुए हैं। पुतिन ने इस यात्रा के दौरान PM मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

गांधी के विचारों में 'बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था'
पुतिन ने राजघाट की Visitor Book में लिखा कि महात्मा गांधी ने कई मायनों में आधुनिक, अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की परिकल्पना की थी, जो अब बन रही है। उन्होंने लियो टॉल्स्टॉय को लिखे गांधी के पत्रों का उल्लेख किया, जिनमें उन्होंने तानाशाही और आधिपत्य (Hegemony) से मुक्त विश्व के भविष्य पर विस्तार से विचार किया था। पुतिन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस और भारत आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर समानता, आपसी सम्मान और सहयोग के उन्हीं सिद्धांतों और मूल्यों को संयुक्त रूप से बनाए रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit: जिस तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर लगाया था भारी टैरिफ, उस पर क्या बोले पुतिन
राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
राजघाट जाने से पहले, रूसी राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि प्रांगण भारतीय और रूसी राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा। इस समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को अपने देश के शिष्टमंडल के सदस्यों से परिचित कराया।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit: क्रोकस सिटी हॉल में क्या हुआ था? PM मोदी ने क्यों कहा- पहलगाम और 'मॉस्को' हमले की जड़ एक
प्रोटोकॉल तोड़कर PM मोदी का स्वागत
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए स्वयं पालम हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया और गले लगाया। मोदी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दोनों नेताओं की दोस्ती को "समय की कसौटी पर खरी उतरी" बताया। पुतिन और मोदी ने प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास तक एक ही कार में यात्रा की, जहाँ पुतिन को पवित्र भगवद गीता की एक प्रति उपहार में दी गई।
ये भी पढे़ं: Putin India Visit: पुतिन के सामने PM मोदी ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications