Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, जानिए कौन सी बीमारी से जूझ रही हैं?

Sonia Gandhi Health Update: हिमाचल प्रदेश के मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा, "कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। यह सिर्फ एक नियमित जांच थी। वह यहां नियमित जांच के लिए आई थीं। चिंता की कोई बात नहीं है।"

इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में सुकून के कुछ पल बिताने आईं सोनिया गांधी को जब हल्की असहजता महसूस हुई, तो तुरंत उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC) ले जाया गया।

78 वर्षीय सोनिया गांधी इन दिनों शिमला के पास छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास 'रिट्रीट' में ठहरी हुई थीं। बताया गया कि सुबह कुछ समय के लिए उनका स्वास्थ्य गड़बड़ाया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया। राहत की बात है कि डॉक्टरों की टीम ने उनकी हालत को स्थिर बताया है।

Sonia Gandhi Health Update

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पुष्टि की कि सोनिया गांधी को रूटीन जांच के लिए IGMC लाया गया था और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनका परीक्षण किया। IGMC प्रशासन ने भी उनकी जांच की बात कही है।

सोनिया गांधी की सेहत पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए चिंता का विषय रही है। उन्हें पोस्ट-कोविड जटिलताओं और सांस संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ा है। साल 2022 में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और वायरल बुखार के चलते भर्ती किया गया था। फिर कोरोना संक्रमण ने भी उन्हें झकझोरा, जिसके बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उसी वर्ष सितंबर में एक बार फिर उन्हें स्वास्थ्य कारणों से भर्ती किया गया था।

ऐसे में आज जब उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, तो स्वाभाविक तौर पर समर्थकों की धड़कनें तेज़ हो गईं। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उनका मेडिकल इतिहास ध्यान में रखते हुए एहतियातन निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- निकम्मा से निवास तक: अशोक गहलोत-सचिन पायलट की मुलाकात, रिश्तों में आई नरमी या रणनीति का हिस्सा? VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+