एमपी में 'भगवान' बने नरेंद्र मोदी, जन्मदिन पर लोगों ने पीएम की प्रतिमा की उतारी आरती

PM Modi Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका मंदिर बना है। 17 सितंबर को जन्मदिन के मौके पर मोदी के मूर्ति की पूजा पाठ की गई है।

ग्वालियर में उनके चाहने वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाया है। इस मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर वहां उनके चाहने वाले पहुंच रहे हैं। उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती उतार रहे है और दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।

Modi s temple in Gwalior

ग्वालियर की सत्यनारायण टेकरी पर पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति को स्थापित किया है। जहां उनकी सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाती है।

इस मंदिर के गर्भगृह में पहले से स्वर्गीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा भी स्थापित है।

Modi s temple in Gwalior

पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने वाले और अखिल भारतीय युवा अभिभाषक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते प्रधानमंत्री हैं। जिन्होंने हिंदुत्व को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व भर में हिंदुत्व को एक अलग पहचान दिलाई है।

इसलिए हम और ग्वालियर वासियों का मोदी के प्रति यह सम्मान है कि उनका नाम सदियों तक चलता है। साथ ही उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। जिसे हमारा देश सदियों तक याद करता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+