देशभर में हर्षोल्लास से मनायी जा रही है 'बकरीद', पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। कुर्बानी का त्यौहार 'बकरीद' या 'ईद-उल-जुहा' आज देश भर में धार्मिक आस्था और खुशी के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए लाखों मुस्लिम लोग एकत्र हो रहे हैं। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी दे कर प्रसाद बांटा जायेगा।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिये दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।

आस्था और हर्षोल्लास से मनायी जा रही है बकरीद

यूपी-एमपी-बिहार राज्यों में आज ईद के पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी लखनऊ, बनारस, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, झांसी और आगरा में लोगों ने सुबह ही बकरीद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी।

बकरा बाजार में काफी रौनक

बकरा बाजार में काफी रौनक

ऐसा ही हाल बिहार और एमपी में भी है, ईद के कारण बकरा बाजार में काफी रौनक है, लोगों ने अपने-अपने हिसाब से बकरों को कुर्बानी के लिए चुना है। बकरों की कीमत में काफी इजाफा हुआ, आज बकरे अपनी सामान्य दाम से काफी महंगे बेचे जा रहे हैं।

ईद-उल-जुहा

ईद-उल-जुहा

आपको बता दें कि ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के की याद में मनाया जाता है। यह पर्व ईश्वर के प्रति विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+