कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का हुआ निधन

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का आज (8 मार्च) निधन हो गया। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि हंस राज भारद्वाज साल 2009 से 2014 तक केंद्रीय कानून मंत्री रहे थे। भारद्वाज के कांग्रेस के उन दिग्गज नेताओं में जाना जाता है जिन्होंने हमेशा खुलकर राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़ा किया है। एक बार उन्होंने कहा था कि मैं राहुल गांधी को कभी नेता के रूप में स्वीकार नहीं करूंगा।

Hans Raj Bhardwaj former Governor of Karnataka and former Union Law Minister passed away

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंस राज भारद्वाज का अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को दिल्ली के निगम बोध घाट में किया जाएगा। कांग्रेस नेता हंस राज भारद्वाज का जन्म 7 मई 1937 को हुआ था और वह भारतीय राजनीतिज्ञ भी थे। हंस राज भारद्वाज एक साफ सुथरी राजनीति के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पार्टी में रहते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाय था। अप्रैल 2016 में जब राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे तब हंस राज भारद्वाज ने कहा था कि उन्हें अभी सीखने की जरूरत है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार हुई थी तब उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पहले जैसी मजबूत नहीं रह गई है, वह बहुत कमजोर साबित हुई। कांग्रेस और राहुल गांधी ग्राउंड रिपोर्ट से पूरी तरह अनजान थे। गौरतलब है कि चुनाव में हार के बाद ही राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और अब सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं। हालांकि पार्टी के अंदर अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर वापस आने को कहा है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता, अध्यक्ष पद पर वापस आने का यही सही समय: अजय माकन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+