हल्दीराम के पैकेट पर उर्दू में ऐसा क्या लिखा है? जिसके चलते मचा हुआ है बवाल

नई दिल्ली, 06 अप्रैल: सोशल मीडिया पर मिठाई और स्नैक्स बनाने वाली कंपनी हल्दीराम से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 24 घंटे में हल्दीराम सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। वीडियो में सुदर्शन टीवी चैनल की महिला पत्रकार हल्दीराम के आउटलेट में पहुंचकर हल्दीराम के एक नमकीन पैकेट पर 'उर्दू' में लिखे होने को लेकर हंगामा कर रही हैं। महिला रिपोर्टर व्रत में इस्तेमाल किए जाने वाले नमकीन के पैकेट पर छपे उर्दू टेक्स्ट को लेकर आपत्ति दर्ज करा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।

 'उर्दू' लिखी देख स्टोर मैनेजर से भिड़ी महिला रिपोर्टर

'उर्दू' लिखी देख स्टोर मैनेजर से भिड़ी महिला रिपोर्टर

वायरल वीडियो में रिपोर्टर हल्दीराम के एक स्टोर के अंदर जाकर स्नैक्स का एक पैकेट हाथ में लिए स्टोर मेनेजर से पूछती है कि आपने इस व्रत के पैकेट पर उर्दू में क्या लिख रखा है और क्यों लिखा है? रिपोर्टर हल्दीराम के आउटलेट स्टोर मैनेजर से बार-बार पूछती है कि आप नवरात्र के दौरान व्रत करने वाले हिंदुओं को धोखा दे रहे हैं? इस पर स्टोर मैनेजर कहती है कि मैं इस पर अपनी राय क्यों दूं? आपका सवाल मुझसे है, या पब्लिक से।

मैनेजर बोलीं- हल्दीराम इस तरह की शिकायतों को बर्दास्त नहीं करेगा

मैनेजर बोलीं- हल्दीराम इस तरह की शिकायतों को बर्दास्त नहीं करेगा

इस पर रिपोर्टर कहती है कि मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि ऐसा क्या छिपाना चाहती हो या झूठ परोसना चाहती हो। क्यों पैकेट पर उर्दू में लिखा गया है। इस पर स्टोर मैनेजर रिपोर्टर से कहती है कि आपको जो करना है करिए, मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगी। इसके बावजूद रिपोर्टर द्वारा कर्मचारी से बार-बार पूछा जाता है कि कहीं इस नमकीन में जानवर के तेल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है? इस पर स्टोर मैनेजर रिपोर्टर से कहती है कि आपको जो करना है कीजिए, लेकिन हल्दीराम इस तरह की शिकायतों को बर्दास्त नहीं करेगा।

रिपोर्टर लगातार स्टोर मैनेजर से करती रही बदतमीजी

इसके बावजूद महिला रिपोर्टर लगातार स्टोर मैनेजर से सवाल दोहराती है। इस पर स्टोर मैनेजर पैकेट को उठाती हुई बोलती हैं कि अगर मेरे पास भारत के तीन कम्यूनिटी के लोग आते हैं, जिनको हिंदी भी आती है, अंग्रेजी भी आती है और उर्दू भी आती है, अगर मैंने उनके लिए पैकेट पर ये विवरण दिया है तो आपको सिर्फ वहीं विवरण क्यों पढ़ना, जो आपके लिए शूट नहीं करता। तब रिपोर्टर कहती है कि मुझे पढ़ना है, क्योंकि आपने बाकि किसी भी पैकेट पर उर्दू नहीं लिखा है, लेकिन व्रत के लिए जो पैकेट है, उस पर उर्दू टेक्सट लिखा है।

मैनेजर महिला रिपोर्टर को समझाने की करती रही कोशिश

मैनेजर महिला रिपोर्टर को समझाने की करती रही कोशिश

इस पर दोबारा स्टोर मैनेजर कहती है कि आपको उर्दू टेक्सट ही क्यों पढ़नी है। हिंदी और अंग्रेजी भी टेक्सट वहां पर है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर #Haldiram टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ यूजर्स ने रिपोर्टर की निंदा की, तो कई लोग हल्दीराम की आलोचना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे के संकेतों से लेकर नोटों तक का उदाहरण दिया है, जिस पर उर्दू में लिखा हुआ रहता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला रिपोर्टर के व्यवहार पर उठाए सवाल

पुनीत कुमार सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर कमेंट किया गया कि हल्दीराम के आउटलेट में घुसकर सुदर्शन न्यूज़ की गुंडागर्दी। यकीन मानिए, ये सब पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है। पत्रकार साक्षी जोशी ने इस घटना को लेकर पतंजलि के घी के डिब्बे की तस्वीर शेयर कर लिखा, ' यह अंग्रेजी के नीचे उर्दू में क्यों लिखा है? ऐसा क्या छुपा रहा है पतंजलि?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+