HAL ने तैयार किया हवा से हवा में मिसाइल फायर करने वाला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली। विमान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल को फायर करने पाने में सक्षम हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) को डिजाइन कर विकसित किया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रमुख आर माधवन ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हेलीकॉप्टर ने हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। देश में मौजूद किसी भी हेलीकॉप्टर के पास ऐसी क्षमता नहीं है।'

HAL Built light combat helicopter has successfully carried out air-to-air missile firing

एचएएल के प्रवक्ता गोपाल सुतार ने बताया कि ओडिशा के चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज में इस हेलीकॉप्टर का परीक्षण की गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलटों ने इस मिशन को अंजाम दिया और हवाई लक्ष्य पर सीधा प्रहार कर उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। यह हेलीकॉप्टर 20 मिमी गन और 70 मिमी रॉकेट समेत अन्य हथियार से लैस है। जिनका परीक्षण पिछले साल ही पूरा किया जा चुका है।

लड़ाकू हेलिकॉप्टर के परीक्षण के बाद एचएएल ने दावा किया है कि यह दुनिया का एकमात्र लड़ाकू हेलीकॉप्टर है जिसे सियाचिन ग्लैशियर जैसे ऊचे स्थानों पर संचालित होने में सक्षम है। इस हेलिकॉप्टर को रोटरी विंग रिसर्च ऐंड डिजाइन सेंटर (RWRDC) ने डिजाइन और विकसित किया है। इस हेलीकॉप्टर को इन्फ्रारेड और हेलमेट से लैस किया गया है। इस हेलीकॉप्टर की मदद से पायलट मिसाइल को किसी भी टारगेट के लिए लॉन्च कर सकता है वो भी बिना किसी हैवी टर्न के।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर में मेट्रो ही दौड़ेगी या मोनो रेल चलेगी, फरवरी में हो सकता है तय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+