अजमेर शरीफ से नफरत का पैगाम, हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने की निंदा, बोले- कड़ी कार्रवाई हो
उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब दरगाह अजमेर शरीफ अचानक चर्चा में आ गया है। यहां भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है।
जयपुर, 10 जुलाई : उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब दरगाह अजमेर शरीफ अचानक चर्चा में आ गया है। यहां भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है। यहां दरगाह के एक खादिम सलमान चिश्ती ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सर कलम करने का नारा दिया है। इसके बाद से ही अजमेर शरीफ सुर्खियों में आ गया है।

ऐसे नारे का दरगाह अजमेर शरीफ से कोई संबंध नहीं
इस भड़काऊ नारे को लेकर गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे नारों की निंदा करते हैं और बहिष्कार करते हैं। यहां तक की मौलवियों भी इस तरह के नारे लगाते हैं या समर्थन करते हैं तो हम उनकी निंदा करते हैं। साथ ही कहा कि ऐसे नारे को दरगाह अजमेर शरीफ से नहीं जोड़ना चाहिए।
Recommended Video

गैर-इस्लामिक और अमानवीय नारे है
हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि हम इन गैर-इस्लामिक और अमानवीय नारों का पूरी तरह से बहिष्कार करते हैं। जो लोग इस तरह के नारे लगा रहे हैं, वही इस हिंसा, मौतों और विध्वंस के जिम्मेदार हैं। दुनिया को यह समझना चाहिए कि इससे दरगार अजमेर शरीफ का कोई लेना-देना नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं।

दहशत में पर्यटक
वहीं दूसरी तरफ इस भड़काऊ नारे की वजह से पर्यटकों में दहशत हो गई है। डर की वजह से पर्यटक कम आने लगे हैं। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि मौलवियों द्वारा उत्तेजक बयान देने की वजह से सूफी श्राइन में अब भक्त कम आने लगे हैं। लोग बाहर नहीं आ रहे हैं क्योंकि वे डरे हुए हैं। हमने दुकानें खोल रखी हैं, लेकिन बिक्री नहीं हो रही है। हम मंदी का सामना कर रहे हैं।

आरएसएस ने दी मुस्लिमों को नसीहत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राजस्थान के उदयपुर में हिंदू दर्जी में कन्हैया लाल की हत्या पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय को उदयपुर में हत्या जैसी घटनाओं का कड़ा विरोध करना चाहिए क्योंकि देश के हिंदू समाज ने शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

कन्हैया लाल की कर दी थी हत्या
राजस्थान के झुंझुनू में प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक के समापन के बाद आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने कहा, "इसका एक साथ विरोध करना सभी के लिए आवश्यक है।" 28 जून 2022 को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान में दो मुसलमान शख्स ने गला रेत कर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications