हाजी मस्तान के बेटे बोले- करीम लाला से मिली थीं इंदिरा गांधी, बाल ठाकरे मेरे पापा के दोस्त थे
हाजी मस्तान के गोद लिए बेटे बोले- करीम लाल से मिली थीं इंदिरा गांधी, बाल ठाकरे मेरे पापा के दोस्त थे
नई दिल्ली। मुंबई के डॉन रहे हाजी मस्तान के गोद लिए बेटे सुंदर शेखर ने कहा है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने करीम लाला से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ही नहीं कई बड़े नेता करीम लाला से मिलते-जुलते थे और उनके यहां आते भी थे। शिवसेना नेता संजय राउत के करीम लाला और इंदिरा गांधी के बीच मुलाकात को लेकर दिए बयान पर शेखर ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। सुंदर शेखर ने ये भी कहा है कि मेरे पापा (हाजी मस्तान) एक बिजनेसमैन थे और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे उनके अच्छे दोस्त थे।

संजय राउत ने इंटरव्यू में कहा था कि आज अंडरवर्ल्ड कमजोर है लेकिन हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मुंबई आकर करीम लाला से मिलने जाती थीं। बता दें कि करीम लाला को 60 और 70 के दशक में मुंबई के डॉन के तौर पर जाना जाता था, जिसका फिल्म और राजनीति की दुनिया के कई प्रभावशाली लोगों से उठना-बैठना था।
संजय राउत के इस बयान की कांग्रेस की ओर से कड़ी आलोचना की गई। कांग्रेस नेताओं ने राउत से माफी की मांग की तो उन्होंने इस पर सफाई दी। राउत ने विवाद के बाद ने कहा, अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि धूमिल हुई है, या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं अपना बयान वापस लेता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि करीम लाला से उस दौर के सभी नेता मिला सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो पठानों के बड़े नेता थे।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications