गुवाहाटी: राष्ट्रगान के समय मल्टीप्लेक्स में खड़ा नहीं हो पाया दिव्यांग, लोगों ने कहा पाकिस्तानी
गुवााहाटी। असम के शहर गुवाहाटी में एक मल्टीप्लेक्स में एक दिव्यांगशख्स राष्ट्रगान के दौरान खड़ा नहीं हो सका तो उसे अपशब्द कह दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शिशु सरोथी नाम के एक संगठन में एक्जक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत अरमान अली एक मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखने गए थे। यहां राष्ट्रगान खत्म होने के बाद दो लोगों ने कहा कि वो देखो पाकिस्तानी बैठा है। उन्हीं में से एक ने अरमान को गाली भी दी। अरमान जिस संगठन से जुड़े हैं वो भी विकलांगों के लिए काम करता है।

अरमान ने आपबीती बयां करते हुए कहा कि जब मैं पीछे मुड़कर देखा तो वो लोग मुझे गाली देकर बेहद संतुष्ट महसूस कर रहे थे। किसी के लिए भी पाकिस्तानी शब्द का इस्तेमाल करना बेहद आसान है, जबकि आप यह भी नहीं जानते हो कि वो 'पाकिस्तानी' अपने दम पर खड़ा हो सकता है या नहीं। अरमान ने कहा कि हो सकता है कि उनकी देशभक्ति मुझ पर टिप्पणी कर के पूरी हो गई होगी। अरमान ने यह भी कहा है कि वो इस विषय में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को चिट्ठी लिखने की सोच रहे हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देश के हर सिनेमा हॉल में मूवी स्टार्ट होने से पहले राष्ट्रगान जन-गण-मन बजाया जाएगा। कोर्ट ने थिएटर मालिकों से कहा था कि जब राष्ट्रगान बज रहा हो तो उस समय स्क्रीन पर तिरंगा झंडा दिखाया जाए। सिनेमा हॉल में बैठे हर आदमी को राष्ट्रगान के समय खड़ा होकर इसका सम्मान करना पड़ेगा। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि राष्ट्रगान पूरा बजाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications