गुरुग्राम: जज की पत्नी और बेटे पर हमला करने वाला गनमैन 4 दिन की रिमांड पर

गुरुग्राम। एडिशनल सेशन जज की पत्नी और बच्चे को गोली मारने के आरोप में गनमैन को चार दिन का रिमांड पर भेज दिया गया है। गुरुग्राम में शनिवार को इस घटना के बाद आरोपी महिपाल को पुलिस ने रविवार को कोर्ट के सामने पेश किया। जज कृष्ण कांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को उन्हीं के सुरक्षा गार्ड ने गोलीमार दी थी। हमले में घायल जज की पत्नी ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया है, वहीं उनका बेटा क्रिटिकल स्थिति में है। पुलिस के मुताबिक, जज कृष्ण कांत की पत्नी और उनके बेचे के गुरुग्राम के सेक्टर 49 में मार्केट जाते वक्त सुरक्षागार्ड ने गोली मारी थी।

चार दिन के लिए रिमांड पर गनमैन

चार दिन के लिए रिमांड पर गनमैन

आरोपी सुरक्षा गार्ड महिपाल को गुरुग्राम की जिला अदालत की कोर्ट नंबर 18 में सिविल जज प्रियंका की कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। इस घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को आर्कडिया बाजार में हुई इस घटना के बारे में बताया। आरोपी गनमैन ने पहले दो गोलियों रितु की छाती में दागी और उसके बाद 18 साल के ध्रूव को तीन बार गोली मारी, जिसमें से एक उसके कंधे पर और दो उसके सिर में लगी।

धर्म है वजह?

धर्म है वजह?

पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है, लेकिन हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गनमैन महिपाल के धर्म परिवर्तन की वजह से सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिपाल ने 8 महीने पहले ही धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसके बाद उसकी जज की पत्नी रितु से बहस हुई थी। पुलिस ने कहा कि शायद महिपाल जज कि पत्नी रितु से परेशान था।

गोली मारने के बाद बेखौफ घूम रहा था आरोपी

पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी गार्ड बेखौफ अंदाज में काफी देर तक वहीं घूमता रहा। इस दौरान उसने जज के बेटे को गोली मारने के बाद उसे बोरी की तरह हाथों में उठा कर गाड़ी के अंदर डालने की कोशिश की। हालांकि वो ऐसा नहीं कर सका तो उसने लड़के को सड़क पर ही फेंक दिया। गोलीबारी की घटना के बाद वारदात वाली जगह को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+