Ryan School के मासूम प्रद्युम्न की इसलिए ले ली वहशी कंडक्टर ने जान

Recommended Video

    Gurugram School boy killed conductor Ashok attempted to sexually assault the boy police | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के रायन स्कूल में सात साल के एक मासूम की बाथरूम में निर्दयता से हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप स्कूल बस के 42 वर्षीय कंडक्टर अशोक कुमार पर है। अशोक ने बस टूलकिट के एक चाकू से बच्चे की हत्या की थी। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में कुछ गलत काम कर रहा था और तभी बच्चा प्रद्युम्न बाथरूम में आ गया। इसके बाद उसने बच्चे की हत्या कर दी।

    कान से गले तक मारा चाकू

    कान से गले तक मारा चाकू

    बच्चे को चाकू उसके चेहरे की बाईं तरफ से कान से लेकर गले तक मारा गया था। घर से जाते समय प्रद्युम्न बहुत ही खुश था, क्योंकि उसकी क्लास के एक बच्चे का उसी दिन जन्मदिन था, लेकिन कक्षा 2 में पढ़ने वाले 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना सुबह 7.45 से 8 बजे के बीच हुई। घटना रायन इंटरनेशनल स्कूल के भोंडसी कैंपस की है।

    बच्चे की ड्रेस पर मिला सीमन

    बच्चे की ड्रेस पर मिला सीमन

    पुलिस ने कहा कि वह इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंडक्टर अशोक कुमार ने बच्चे के साथ किसी तरह का यौन उत्पीड़ने करने की भी कोशिश की थी। दरअसल, पुलिस को फॉरेंसिक जांच के दौरान बच्चे की स्कूल ड्रेस पर सीमन के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि अशोक ने बच्चे के साथ कुछ गलत हरकत करने की कोशिश की होगी और बच्चे के विरोध करने पर उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया।

    फर्श पर पड़ा तड़प रहा था पद्युमन

    फर्श पर पड़ा तड़प रहा था पद्युमन

    जब स्कूल के माला हरपाल पानी लेने के लिए बाथरूम गए थे वहां पर उन्होंने प्रद्युम्न को तड़पता हुआ पाया। बच्चा फर्श पर पड़ा हुआ था और लगातार खून बहने की वजह से वह बुरी तरह से तड़प रहा था। खून में सना हुआ चाकू भी वहीं फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके बाद बच्चे की मां को सुबह करीब 8.10 बजे फोन करके कहा गया कि उनके बच्चे को चोट लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+