मसाज कराने के लिए हनीप्रीत को जेल में साथ रखना चाहता था राम रहीम
नई दिल्ली। रेप के मामले में 20 साल के लिए जेल में बंद गुरमीत राम रहीम इंसा ने कोर्ट में एक अजीब याचिका दायर की है, जिसे तुरंत खारिज कर दिया गया है। गुरमीत राम रहीम ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि उनकी सहयोगी और गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत सिंह को उनके साथ जेल में रहने दिया जाए क्योंकि वह उसकी मालिश करती है।

Recommended Video

गुरमीत के अनुसार, हनीप्रीत ना सिर्फ कई सालों से परछाई की तरह उनके साथ रहती थी, बल्कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा चलाने और फिल्म बिजनेस में उनका साथ दे चुकी है। राम रहीम का कहा कि हनीप्रीत एक अच्छी फिजियोथेरेपिस्ट है, जो कई बार उन्हें मसाज भी देती है। अतः उसे अपनी इच्छा से मेरे साथ जेल में रहने की अनुमति दी जाए। हालांकि, सीबीआई ने इस याचिका को नामंजूर कर दिया है।
हनीप्रीत सिंह, जिसका असली नाम प्रियंका तनेजा है और गुरमीत राम रहीम ने उसे अपनी बेटी के रूप में गोदी लिया है। हालांकि, उसके पति ने आरोप ने लगाया था कि हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम के बीच शारीरिक संबंध थे।
गौरतलब है कि हनीप्रीत इंसा के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत पर डेरा प्रमुख राम रहीम को पुलिस गिरफ्त से भगाने की साजिश रचने का आरोप है। इससे पहले 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट द्वारा उन्हे साध्वियों व डेरा में रहने वाली अन्य महिलाओं से यौन शोषण मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। पुलिस को हनीप्रीत पर देश से बाहर भागने का भी शक है।












Click it and Unblock the Notifications