राम रहीम की करोड़ों की विरासत के लिए इन दो महिलाओं में होगी जंग
राम रहीम के बाद कौन होगा डेरे का वारिस, ये दो महिलाएं सबसे आगे
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा का ऐलान हो चुका है। दो साध्वियों से रेप करने के मामले में उसे सीबीआई अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई गई है। इस सब के बीच डेरा समर्थकों और दूसरे लोगों की इस बात पर भी निगाहें हैं कि अगला डेरा प्रमुख कौन होगा। गुरमीते के जेल जाने के बाद अब इसमें दो महिलाएं सबसे आगे मानी जा रही हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत काफी भड़कीली जिंदगी के लिए जाना जाता है, डेरा के पास अरबों की सपंत्तियां बताई जाती है।


राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत सिंह
गुरमीत को जेल होने के बाद हनीप्रीत सिंह तो इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। हनीप्रीत सिंह गुरमीत की गोद ली हुई बेटी हैं। हनीप्रीत का पति से तलाक हो चुका है। हनीप्रीत ज्यादातर मौकों पर गुरमीत के साथ ही दिखती है और उसकी करीबी मानी जाती है। हनीप्रीत गुरमीत के साथ फिल्मों में भी काम करती है। गुरमीत से करीबी और डेरा के काम में काफी समय से लगी हनीप्रीत को डेरा की कमान जी जा सकती है।
Recommended Video


विपश्यना
हनीप्रीत के बाद जिसके हाथ में डेरा सच्चा सौदा की कमान आने की बात सबसे ज्यादा लोग कह रहे हैं, वो है विपश्यना इंसा। 35 साल की विपश्यना डेरा संचालित कॉलेज से ही स्नातक हैं। वो डेरा के स्वास्थय कैंप, खाना और कपड़े बांटने का काम देखती है। रक्तदान के कैंप भी वो ही देखती हैं। वो डेरा के 250 सदस्यों के ग्रुप की भी हेड है। सोमवार को उन्होंने एक वीडियो जारी कर शान्ति रखने की भी अपील की है। ऐसे में उसे डेरा की कमान सौंपी जा सकती है।

गुरमीत के पास ही रहेगी गद्दी
भले ही गुरमीत जेल में रहे लेकिन माना जा रहा है कि गुरु गद्दी उसी के पास रह सकती है। किसी एक सदस्य को डेरा के संचालन का काम सौंपा जा सकता है। उसमें गुरमीत के हनीप्रीत या विपश्यना हो सकती है। गुरमीत के परिवार या करीबियों में से किसी और को भी डेरा संचालन की कमान मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications