गुजरातः दलितों ने त्याग दिया हिंदू धर्म , बताई ये वजह
ऊनाः गुजरात ने उना में दलितों ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। रविवार को कई दलित परिवारों ने हिंदू धर्म त्यागकर बौद्ध धर्म अपना लिया। ऊना के मोटा सामढियाला में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कई दलितों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। बताया जा रहा है कि करीब 400 दलितों ने बौद्ध धर्म अपनाया है। दलितों का कहना है कि उन्हें मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था।

धर्म परिवर्तन करने वाले एक पीड़ित रमेश सरवैया ने कहा कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ है, जो आरोपी हैं वो जमानत पर रिहा हो गए हैं। पीड़ित ने आगे कहा कि सरकार ने वादा पूरा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें-पीएचडी चैंबर-इंडियन योग एसोसिएशन के बीच करार, योग को मिलेगा बढ़ावा
धर्म परिवर्तन करने के बाद लोगों ने कहा कि ये उनका दूसरा जन्म है और हम इससे काफी खुश हैं।
A number of Dalits converted to Buddhism in #Gujarat's Una, said, we are not considered Hindu and we are not even allowed to enter temples, so we have converted to Buddhism. pic.twitter.com/zk3e30dHPK
— ANI (@ANI) April 29, 2018
बता दें, 11 जुलाई 2016 को कई लोगों पर गौरक्षकों ने नग्र हालात में कार से बांधकर लोहे की राड में पिटाई की थी। इस मामले के बाद सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध हुआ था और सरकार पर जमकर निशाना साधा गया था।
यह भी पढ़ें- दूल्हे को लगी गोली, फूलों से सजी गाड़ी में पहुंचाया गया अस्पताल, और फिर...












Click it and Unblock the Notifications