दूल्हे को लगी गोली, फूलों से सजी गाड़ी में पहुंचाया गया अस्पताल, और फिर...
शाहजहांपुर। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी हर्ष फायरिंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। यहां बीती रात हर्ष फायरिंग की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उस वक्त खुशियां गम में बदल गईं जब दुल्हा जयमाला डालने के लिए दुल्हन की ओर बढ़ा। तभी अचानक गोली चली और दुल्हे के हाथ में लग गई। आननफानन में घायल हालत में फूलों से सजी गाड़ी से उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज करने के कुछ घंटे बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। हर्ष फायरिंग में दुल्हन भी बाल बाल बच गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना चौक कोतवाली के हनुमतधाम के पास मैरिज लॉन की है। मोहल्ला रेती निवासी आशीष की शादी रोजा थाना क्षेत्र की रहने वाली संध्या मिश्रा से तय हुई थी। बीती रात आशीष बड़ी धूमधाम से बारात लेकर मैरिज लॉन पहुचा जहां जयमाला से पहले की सारी रस्में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जैसे ही जयमाला की रस्म का वक्त आया, जैसे ही दुल्हा जयमाला दुल्हन के गले में डालने के लिए आगे बढ़ा वैसे ही दुल्हन के पीछे खड़े युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर होते ही शादी में अफरातफरी का माहौल बन गया। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया।
जिस गाड़ी में कुछ देर बाद दुल्हा दुल्हन को ले जाने आया था। लेकिन गोली लगने से खून से लथपथ खुद दुल्हा उस फूल से सजी गाड़ी में लेटकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज शुरू किया गया। वहीं पुलिस ने दुल्हे के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि शादी के दौरान जयमाल पड़ते वक्त किसी ने अचानक गोली चला दी। गोली दुल्हे के हाथ मे लगी। दुल्हे के पिता की तहरीर के आधार पर कुल्लू पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications