पीएचडी चैंबर-इंडियन योग एसोसिएशन के बीच करार, योग को मिलेगा बढ़ावा

पीएचडी चैंबर और इंडियन योग एसोसिएशन के बीच हुए इस करार से योग, स्वास्थ्य, आध्यात्म को बढ़ावा मिलेगा।

नई दिल्ली। योग को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी चैंबर और इंडियन योग एसोसिएशन के बीच करार हुआ है। पीएचडी चैंबर और इंडियन योग एसोसिएशन के बीच हुए इस करार से योग, स्वास्थ्य, आध्यात्म को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली में योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले से योग की दिशा में कई बेहतर काम होंगे। इंडियन योग एसोसिएशन योग को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

पीएचडी चैंबर-इंडियन योग एसोसिएशन के बीच करार, योग को मिलेगा बढ़ावा

आपको बता दें कि देशभर में योग के उत्थान के लिए काम करने वाले प्रमुख संस्थाओं के संचालकों ने भारत में योग को और ज्यादा प्रचलित व स्वीकार्य बनाने के लिए इंडियन योग एसोसिएशन का पुनर्गठन किया है। पिछले साल ही योग गुरु बाबा रामदेव को पुनर्गठन के बाद एसोसिएशन का पहला अध्यक्ष चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के माध्यम से भारत की छाप प्रभावी बने इसके लिए भी एजेंडा तैयार किया जा रहा है। दुनिया भर में भारत के योग की पहचान कराने में स्वामी रामदेव का अहम योगदान रहा है। खासतौर पर योग दिवस को मान्यता दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। योग एसोसिएशन के माध्यम से इस तरह की योजना बनाई जाएगी कि पूरी दुनिया में योग पर भारत का एकाधिकार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+