गुजरात राज्यसभा चुनाव: अहमद पटेल, अमित शाह और स्मृति ईरानी जीते
6 कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कारण अहमद पटेल के लिए राज्यसभा का चुनाव काफी मुश्किल हो गया है। पढ़िए राज्यसभा चुनाव का पल-पल का लाइव अपडेट।
नई दिल्ली। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग संपन्न होने के बाद अब नतीजे आ गए हैं। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से अमित शाह और स्मृति ईरानी को जीत मिली है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी चुनाव जीत गए हैं। इससे पहले चुनाव आयोग के फैसले के बाद वोटों की गिनती शुरू होनी थी लेकिन बीजेपी के ऐतराज के बाद काउटिंग शुरू होने में थोड़ी देरी हुई। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने बताया कि बीजेपी की ओर से उस वीडियो की मांग की जा रही थी जिसको लेकर कांग्रेस के बागी विधायकों के वोट खारिज किए गए हैं। हालांकि कुछ देर बाद काउंटिंग शुरू हुई और अहमद पटेल ने जीत दर्ज की है। इससे पहले भोला भाई गोविल और राघव जी भाई पटेल के वोट रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिए हैं। इन दोनों विधायकों ने बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया था। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत को इन तीन सीटों पर चुनाव मैदान में उतारा था। इनमें अमित शाह और स्मृति ईरानी की जीत हुई है। वहीं कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को उम्मीदवार बनाया गया, उन्होंने भी अपनी सीट बरकरार रखी है। पढ़िए राज्यसभा चुनाव का पल-पल का लाइव अपडेट।
Recommended Video


- राज्यसभा चुनाव में अमित शाह, स्मृति ईरानी और कांग्रेस से अहमद पटेल की जीत
- 01:00 बजे: कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा- बीजेपी के विरोध की वजह से काउंटिंग में देरी, बीजेपी ने की कांग्रेस के बागी विधायकों के वीडियो की मांग
- 11:35 बजे: अब दोनों विधायकों के वोटों को बैलेट बॉक्स से बाहर निकाला जाएगा और इसके बाद काउंटिंग शुरू होगी।
- 11:35 बजे: भोला भाई गोविल और राघव जी भाई पटेल के वोट रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिए हैं। इन दोनों विधायकों ने बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया था। इसका मतलब यह हुआ कि अब अहमद पटेल की जीत की राह आसान हो गई है।
- 11:30 बजे: वाघेला गुट के दो कांग्रेसी विधायकों के वोट रद्द
- 9:50 बजे: चुनाव आयोग से मिलकर वापस लौटा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल।
- 9:45 बजे:हम चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो और काउंटिंग शुरू की जाए: निर्मला सीतारमन
- 9:47 बजे: हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग जल्द ही वोटों की गिनती शुरू करेगा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- 9:15 बजे: कांग्रेस बौखला गई है, हकीकत नहीं देख रही: पीयूष गोयल
- 9:10 बजे: रविशंकर प्रसाद ने कहा कांग्रेस चुनाव आयोग पर दवाब नहीं बना सकती।जितनी बार चुनाव आयोग जाएगी उतनी बार हम भी आएंगे।
- 9:00 बजे: तीन घंटे में तीसरी बार चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस नेता। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और आरपीएन सिंहती तीसरी बार चुनाव आयोग पहुंचे।
- 08:45 बजे: कांग्रेस पार्टी टूट रही है, वह बार-बार हार रही है: रवि शंकर प्रसाद।
08:40 बजे:वित्त मंत्री अरुण जेटली चुनाव आयोग पहुंचे।
08:25 बजे: बीजेपी को बैलट पेपर दिखाने पर वोट रद्द होना चाहिए। एजेंट के अलावा किसी और को बैलट पेपर दिखाना गलत: चिदंबरम
8:10 बजे:बीजेपी के मंत्रियों का प्रतिनिधि मंडल फिर चुनाव आयोग पहुंचा। बीजेपी नेता निर्मला सीतारमन, पीयूष गोयल और रवि शंकर प्रसाद हैं शामिल। - 08:00 बजे: हमारे एक विधायक ने हरियाणा में अपना वोट दिखा दिया था और उनका वोट रद्द कर दिया गया था। ऐसा ही गुजरात में हुआ तो यह वोट भी रद्द होना चाहिए: आनंद शर्मा
- 07.39 बजे: पर्यवेक्षक के सामने पूरी वीडियोग्राफी हुई, 9.30 बजे वोटिंग हुई, दिनभर शिकायत नहीं की: BJP
- 07:37 बजे: चुनाव आयोग से मिले बीजेपी नेता, हारने की आशंका के बाद कांग्रेस ने लगाए बेबुनियाद आरोप: रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री
- 07:35 बजे:बीजेपी के 6 नेताओं की टीम ने चुनाव आयोग से की मुलाकात, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल में अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी शामिल
- 07:27 बजे: आप 6 घंटे तक बैठे रहे, 6 घंटे तक चुनाव कराते रहे, अब आपको याद आ रहा है?: भूपेंद्र यादव, बीजेपी
- 07:12 बजे: हमने सुबह 9.30 बजे विरोध जताया था। चुनाव आयोग ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। इससे साफ है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है: अर्जुन मोढवाडिया, कांग्रेस
- 07:00 बजे: कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग की बैठक जारी
- 05:52 बजे: कांग्रेस ने अपने 2 विधायकों के वोट रद्द करने की मांग चुनाव आयोग से की
- 05.45 बजे: एनसीपी का दावा- एक विधायक ने कांग्रेस को और एक विधायक ने बीजेपी को वोट दिया।
- 05:30 बजे: गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद मतगणना अब तक शुरू नहीं हुई है।
- 04:15 बजे: कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नंबर्स उनके पक्ष में हैं।
- 04:10 बजे: निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 176 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं।
- 04.00 बजे: गुजरात में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है
- 12:50 बजे- हमें जितने वोट चाहिए थे, उससे ज्यादा मिल चुके हैं: अर्जुन मोढवाडिया
- 12:40 बजे- हमें अभी तक 43 वोट मिल चुके हैं, एक विधायक और वोट डालने जा रहे हैं: अर्जुन मोढवाडिया
- 12:30 बजे- अभी तक 61 भाजपा और 43 कांग्रेस के विधायकों ने डाले अपने वोट
- 11:00 बजे- शरद यादव के करीबी हैं विधायक छोटू भाई वसावा
- 10:50 बजे- जेडीयू विधायक छोटू भाई वसावा ने दिया कांग्रेस को वोट
- 10:35 बजे- एनसीपी के दोनों विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया है: सीएम विजय रूपाणी
- 10:30 बजे- हमने पार्टी द्वारा जारी व्हिप के मुताबिक वोट दिया है, जीत का भरोसा है: सीएम विजय रूपाणी
- 10:20 बजे- वोट डालने के लिए आणंद रिजॉर्ट से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 44 विधायक
- 10:10 बजे- कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा को वोट दिया है, शक्ति सिंह गोहिल ने इसपर आपत्ति उठाई है: अर्जुन मोढवाडिया
- 10:05 बजे- एक साल से कांग्रेस हमारी बात नहीं सुन रही है, हमने भाजपा को वोट दिया है: कांग्रेस विधायक धर्मेंद्र जडेजा
- 10:00 बजे- भाजपा को वोट दिया है, मैं राजनीति में रहना चाहता हूं लेकिन कांग्रेस में नहीं: कांग्रेस विधायक राघवजी पटेल
- 9:50 बजे- मुझे और पार्टी, दोनों को विश्वास है कि हम जीत रहे हैं, रिजल्ट आने दीजिए: अहमद पटेल
- 9:40 बजे- एनसीपी के दो विधायकों ने डाले वोट, एक ने दिए अहमद पटेल के पक्ष में वोटिंग के संकेत
- 9:30 बजे- वोट डालने के बाद बोले शंकर सिंह वाघेला, मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया
- 9:20 बजे- राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे शंकर सिंह वाघेला
- 9:00 बजे- गुजरात विधानसभा चुनाव में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
- 8:50 बजे- गुजरात विधानसभा पहुंचे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- 8:30 बजे- आणंद के रिजॉर्ट से गांधीनगर के लिए निकले कांग्रेस के 44 विधायक












Click it and Unblock the Notifications