गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। कहा ये जा रहा है कि आम आदमी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने ने गुजरात में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का खंडन किया है। AAP के नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी गुजरात में सिर्फ वहां से लड़ेगी जहां BJP कमजोर है। इससे पहले आप ने गुजरात के 150 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। दिल्ली में सत्ता का सुख भोग रही आम आदमी पार्टी समय-समय पर अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में शामिल होती रही है। यह अलग बात है कि हर राज्य की जनता ने उसे कई जगह नकार दिया है।

गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान मची है। पिछले 22 वर्षों ये गुजरात में सरकार चला रही भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल है जबकि इस चुनाव के माध्यम से कांग्रेस अपने युवराज राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के फिराक मेें है।

इसी बीच गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने खुले तौर पर बीजेपी विरोधी नेताओं को ये न्योता भेजा है। भरत सिंह सोलंकी ने पाटीदारों ने नेता हार्दिक पटेल को न्योता तो दिया ही है साथ ही पिछड़ी जाति के नेता अल्पेश ठाकुर और दलितों के लिए काम करने वाले जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस के साथ आने का खुला निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा भरत सिंह सोलंकी ने जनता दल यूनाइटेड के नेता छोटू भाई वसावा को भी साथ आने का निमंत्रण भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+