Gujarat News: बांग्लादेशी आबादी वाले अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर, अहमदाबाद में हुई बड़ी कार्रवाई
Gujarat News: अहमदाबाद नगर निगम ने मंगलवार को चंदोला झील क्षेत्र में अवैध रूप से बसे बांग्लादेशी नागरिकों को हटाने के लिए एक बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया जा रहा है। बांग्लादेशी आबादी वाले अवैध बस्ती ध्वस्त किए जा रहे हैं। नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार "सियासतनगर बंगाल वास" नाम की बस्ती उन स्थानों में शामिल थी जहाँ ये घुसपैठिए बड़ी संख्या में रह रहे थे। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में इन बस्तियों को अनधिकृत घोषित किया गया था, जिसके बाद विध्वंस की प्रक्रिया शुरू की गई।

अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर
इस अभियान में निगम ने 50 जेसीबी मशीनों को तैनात किया, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 2,000 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। शरद सिंघल ने बताया, "यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जहां अवैध निर्माणों को गिराया जा रहा है और संबंधित लोगों को हटाया जा रहा है।"
50 जेसीबी और 2000 पुलिस तैनात
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पुलिस अधिकारी शरद सिंघल ने बताया कि जांच में पता चला कि जो तलाब की सरकारी जमीन है उसमे मिट्टी डालकर झोपड़े बनाए हैं। उन्होंने बताया कि किसी को जनहानि न हो इसको ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। यहां 50 जेसीबी काम कर रही है और उनके साथ 2000 पुलिस भी काम कर रही है। यहां पर अधिकांश बांग्लादेशी रहते थे।
उन्होंने बताया कि सियासतनगर बंगाल वास था, जहां अधिकांश बांग्लादेशी रहते थे। एएमसी ने एक सर्वेक्षण किया, जिसमें पाया गया कि अवैध निर्माण किया गया था। ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है।
बता दे कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर सरकार ने कई बार सख्त रुख अपनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी कई बार मंच से सीएम ममता बनर्जी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस पर भी वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन घुसपैठियों के कारण राज्य की पहचान बदलने की साजिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications