3 दिन में 21 बच्चों की मौत पर गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश, विपक्ष ने मोदी समेत भाजपा को घेरा

Gujarat,newborns,civil hospital,narendra modi,bjp,gujarat assembly election 2017

अहमदाबाद। गुजरात स्थित अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 3 दिन में 21 नवजात बच्चों की मौत के मामले से राज्य मे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बता दें कि शुक्रवार -शनिवार की रात 9 नवजात बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बच्चों की मौत के मामले में जांच का ऐलान भी किया। बच्चों की मौत के मामले में सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि पांच बच्चों को यहां से दूर के स्थानों से लाया गया था और उनका वजन बेहद कम था। जबकि कुछ गंभीर स्थिति में थे। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 24 घंटों में नौ मौतों में से पांच बच्चे दूर स्थानों - लूनवाडा, सुरेंद्रनगर, मानसा, विरामगम, हिमत्तनगर से आए थे और बेहद कम जन्म का वजन (लगभग 1.1 किलोग्राम), के थे। इसक साथ ही अन्य बच्चे कई गंभीर रोगों से पीड़ित थे।

36 घंटे में 11 नवजातों की मौत पर गुजरात सरकार ने दिए जांच के आदेश, विपक्ष ने मोदी समेत भाजपा को घेरा

अस्पताल के अधीक्षक एम एम प्रभाकर ने कहा कि कल रात से दो और बच्चे मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि एक नवजात शिशु कैंसर से, एक अन्य बच्चे की मौत बहुत कम जन्म के वजन की वजह से हो गई। प्रभाकर ने कहा पिछले तीन दिनों में 21 बच्चों की मौत हुई है।

सरकार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि चिकित्सा शिक्षा के उप निदेशक आर के दीक्षित के तहत तीन सदस्यीय समिति, परिस्थितियों और मृत्यु के कारणों की जांच करेगी।सीएम विजय रुपाानी ने कहा, "यदि सुविधा के अभाव या लापरवाही के कारण मौतें हो रही हैं तो सरकार कार्रवाई करेगी। हमने नौ मामलों में से प्रत्येक की जांच के लिए कहा है और जिसके बाद पूरे मामले पर टिप्पणी की जा सकेगी।

वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रुपानी से इस मामले पर पर इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पूरे देश में बच्चों की मौत के लिए जवाबदेह होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+