Gujarat Municipal Election Results Live: बीजेपी ने सभी छह नगर निगम में मारी बाजी, AAP को भी मिली उम्मीद
कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इस चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में सिर्फ 44 सीटें कांग्रेस को मिली हैं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गांधीनगर: गुजरात में नगर निगम के चुनावी नतीजे आज आ रहे हैं। बीते रविवार को यहां अहमदाबाद समेत 6 महानगर पालिकाओं में मतदान हुआ था। जिनमें राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर शामिल हैं। वोट डालने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गज शामिल थे। मौजूदा वक्त में गुजरात में बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है।

LIVE Feed
गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूँ: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्वीट
जेपी नड्डा बोले- चाहे बिहार विधानसभा चुनाव हो या 11 राज्यों में संपन्न हुए उप-चुनाव या फिर असम, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, लद्दाख, हैदराबाद और गुजरात में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव, देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं ने मोदी सरकार की नीतियों को भी अपना समर्थन दिया है।
READ MORE















Click it and Unblock the Notifications