गुजरात: महिला को बचाने की कोशिश में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत
गुजरात: महिला को बचाने की कोशिश में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत
Gujarat family drowned in Narmada: गुजरात के कच्छ जिले में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डूबने से मौत हो गई है। कच्छ पश्चिम के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य डूब गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। पानी लाते समय नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के सदस्य नहर में कूद गए थे। परिवार के सदस्य महिला को पानी में डूबने से बचा रहे थे लेकिन उसी दौरान वह पांचों डूब गए और उनकी मौत हो गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों मं दो विवाहित जोड़े और एक किशोरी शामिल थी। उन्होंने बताया कि घटना परागपुर थाना क्षेत्र के गुंडाला गांव के पास शाम सात बजे हुई। प्रागपार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "दो महिलाओं, 15 वर्षीय लड़की और दो पुरुषों के शव निकाले गए हैं।''
इससे पहले कई रिपोर्टों ने नर्मदा नहर के फिसलन भरे ढलानों के खतरों के बारे में बताया गया है। अहमदाबाद मिरर की एक जनवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में एसजी हाईवे पर वैष्णोदेवी और कोबा के बीच नर्मदा नहर खंड से लगभग 55-60 शव बरामद किए गए थे।
नर्मदा नहर सरदार सरोवर बांध से गुजरात और फिर राजस्थान में पानी लाती है। नहर की लंबाई 532 किलोमीटर है जिसमें से 458 किलोमीटर गुजरात में और 74 किलोमीटर राजस्थान में है।












Click it and Unblock the Notifications