नरेंद्र मोदी के PM बनने के बाद इस तरह 19 राज्यों में फैला भगवा, हारी कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा शानदार जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के साथ ही भाजपा की अब देश के 19 राज्यों में सरकार हो गई हैं। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। 2014 में पीएम मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा दिया था। बीते 3 सालों में भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को कई राज्यों में हराया। आज हालत यह है कि कांग्रेस पूरे देश में सिर्फ 4 राज्यों में सिमटकर रह गई है। 1947 के बाद से यह पहली बार है जब कांग्रेस इतनी बुरी हालत में है।

इन राज्यों में फैला भगवा

इन राज्यों में फैला भगवा

2014 के लोकसभा में मोदी लहर के सहारे भाजपा ने पूरे देश को भगवा रंग में रंग दिया। भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार बनाई। लोकसभा चुनाव के बाद बीते 3 सालों में 18 राज्यों में चुनाव हुए हैं। इन 18 राज्यों में भाजपा ने 11 राज्यों में जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस सिर्फ 2 राज्यों में ही अपनी सरकार बनाई।

इन 11 राज्यों में भाजपा जीती, कांग्रेस हारी

इन 11 राज्यों में भाजपा जीती, कांग्रेस हारी

2014 के बाद भारत ने जम्मू कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई। भाजपा इस वक्त देश के 19 राज्यों में सरकार चला रही हैं। इनमें से 5 राज्यों में भाजपा की गठबंधन सरकार है जबकि 14 राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है।

सिर्फ 4 राज्यों में सिमटी कांग्रेस

सिर्फ 4 राज्यों में सिमटी कांग्रेस

गुररात और हिमाचल में हार के बाद देश में कांग्रेस के वजूद पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़ा हो गया है। पूरे देश में अब सिर्फ 4 राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार बची है। उसमें भी अगर बड़े राज्यों की बात की जाए तो सिर्फ 2 बड़े राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार है। अब कांग्रेस की अब सिर्फ चार राज्य, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय और मिजोरम में ही सरकार बची है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+