Asaram Bapu: गुजरात हाईकोर्ट से आसाराम बापू को बड़ी राहत, तीन महीने की दी अंतरिम जमानत
Asaram Bapu: गुजरात हाईकोर्ट से स्वयंभू आसाराम बापू (Asaram Bapu) को बड़ी राहत मिली है। आसाराम बापू को गुजराज हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर तीन महीने की अंतरिम जमान दे दी है। हाईकोर्ट ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लिया है। बता दें कि आसाराम बापू की जमानत 31 मार्च को पूरी होने वाली थी, जिसे 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसाराम बापू ने गुजरात हाईकोर्ट ने 6 महीने की अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। आसाराम की याचिका पर दो जजों की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। हालांकि, सुनवाई के दौरान जमानत पर सहमति न बनने के कारण यह मामला लार्जर बेंच के पास भेजा गया।

लार्जर बेंच ने सुनवाई के बाद आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर तीन महीने की अंतरिम जमानत दे दी। जमानत मंजूर होने के बाद अब आसाराम बापू को 30 जून 2025 तक जेल से बाहर रहने की अनुमति मिल गई है। बता दें कि आसाराम साल 2013 से जेल में बंद है और उनके खिलाफ यौन शोषण से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
जोधपूर कोर्ट से मिली थी पैरोल
इससे पहले 87 वर्षीय आसाराम बापू को मेडिकल आधार पर जोधपुर कोर्ट ने 31 मार्च तक की पैरोल मंजूर की थी। लेकिन, कोर्ट ने पैरोल में कई शर्तें भी लगाई थीं, जिसके तहत वो अपने अनुयायियों से नहीं मिल सकते। न ही प्रवचन कर सकते हैं और न ही मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।
कई बीमारियां हैं आसाराम बापू को
खबर के मुताबिक, आसाराम बापू को प्रोस्टेट, हार्ट ब्लॉकेज समेत कई बड़ी बीमारियां हैं। उनका नेचुरोपैथी, आयुर्वेदिक पंचकर्म से डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। वहीं, अब उनके वकील ने गुजरात हाईकोर्ट में तर्क दिया कि डॉक्टरों ने उन्हें पंचकर्म थेरेपी कराने की सलाह दी है। यह 90 दिनों का इलाज है।
ये भी पढ़ें: Asaram Bail: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर 31 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत, रखी ये शर्त
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications