Gujarat Exit Poll: Republic P-Marq के एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी की वापसी, लड़ाई में बहुत दूर AAP
Republic P-Marq Exit Poll में एक बार फिर गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी काफी पीछे बताई जा रही है।

Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अंतिम चरण 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग की गई। इससे पहले पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसका आंकड़ा 63.31 फीसदी था। ऐसे में अब वोटिंग खत्म होने के बाद गुजरात के एग्जिट पोल्स आना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के जरिए अंदाजा लगाया जाता है कि गुजरात में किसकी सरकार बन सकती है। रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू एग्जिट पोल ( Republic P-MARQ Exit Poll ) में क्या कुछ सामने आया, जानिए...
रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू एग्जिट पोल ने गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। साथ ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के काफी पीछे रहने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के गुजरात में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत के साथ अपना गढ़ बरकरार रखेगी।
बीजेपी को 2017 के विधानसभा चुनावों में मिली 99 सीटों के मुकाबले 128-148 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस को 30-42 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद हैं।
जानिए किस पार्टी को मिलेगा कितना वोट?
वहीं वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 48.2% वोट मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को 32.6% वोट शेयर मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल में आप को 15.4% का वोट शेयर दिया है। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों को इस एग्जिट पोल के अनुसार 3.8% वोट मिलने का अनुमान है।
गुजरात और हिमाचल के विधानसभा नतीजे एक साथ 8 दिसंबर को आएंगे। गुजरात और हिमाचल में दोनों ही जगह मौजूदा वक्त में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में जहां बीजेपी ने फिर से हिमाचल में अपनी सरकार रिपीट करने के लिए चुनावों में पूरी ताकत झोंक दी थी। तो दूसरी तरफ गुजरात में जारी 27 साल के बीजेपी शासन को एक बार फिर दोहराने के लिए प्रयारसत है।
27 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार
आपको बता दें कि 1995 में गुजरात में पहली दफा बीजेपी की सरकार बनी थी और उस वक्त केशुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। तब से बीजेपी ने गुजरात पर कब्जा जमाया हुआ है। और कांग्रेस की वापसी नहीं हो पाई। हालांकि बीते विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करते हुए भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी और कुल 182 में से 77 सीटें अपने नाम की थी। वहीं बीजेपी ने 99 सीटें जीतकर एक बार फिर से सरकार बनाई थी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications