गुजरात चुनाव: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही हार्दिक समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली कुर्सियां

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार देर शाम कांग्रेस ने 77 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद ये लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट के जारी होने के कुछ देर बाद ही देर रात आंदोलन समिति के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। कई जगह दोनों तरफ से लोगों में कुर्सियां चलने की खबर है। कांग्रेस ने 77 में दो पास नेताओं को भी टिकट दिया है लेकिन समिति के लोग कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

Gujarat elections: PAAS and Congress workers clash after candidate list declare

सूरत की वरछा रोड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल तोगड़िया के दफ्तर में 'पास' कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। 'पास' से जुड़े सदस्यों का कहना है कि वो कांग्रेस सही प्रतिशत में उन्हें टिकट नहीं देगी वो कार्यलय नहीं खुलने देंगे। इनका कहना है कि कांग्रेस ने आंदोलन के दो नेताओं के नाम सहमति के बिना सूची में शामिल कर लिए। सूरत की कामरेज सीट से पास संयोजक नीलेश कुम्‍भाणी को टिकट दिया गया है। पास कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें टिकट दिए जाने का विरोध किया है। हंगामा बढ़ने के बाद पाटीदार नेता दिनेश बाभणिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भरत सिंह सोलंकी से मुलाकात की है। उन्‍होंने बताया कि पास की अनुमति के बिना कोई भी संयोजक फॉर्म नहीं भरेगा।

अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय में भी इसी तरह की स्थिति बनी जिसे रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बुलाए गए। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की कोर कमेटी के सदस्य दिनेश बम्भानिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमारी अनुमति के बिना नामों की घोषणा की। हम कांग्रेस के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+