Exit Poll 2022 पर संजय सिंह की प्रतिक्रिया, कहा- 8 दिसंबर को नतीजे बिल्कुल अलग होंगे
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को दोनों ही राज्यों में हार का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संजय सिंह ने कहा है कि वास्तविक परिणाम बिल्कुल अलग होंगे।
Exit poll 2022 गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चुनाव संपन्न होने के बाद अब हर किसी की नजर नतीजों पर टिकी है। दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल ने काफी हद तक स्थिति साफ कर दी है। सभी एग्जिट पोल के नतीजों में दिख रहा है कि गुजरात में बीजेपी की एकतरफा जीत हो रही है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आम आदमी पार्टी की दोनों ही राज्यों में करार हार हो सकती है, लेकिन आप के नेता गुजरात में अभी भी जीत का दावा कर रहे हैं।

गुजरात का परिणाम बिल्कुल अलग होगा- संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मेरा यह मानना है कि हमें अभी 8 दिसंबर का इंतजार करना चाहिए, नतीजों वाले दिन परिणाम ऐसा आएगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। संजय सिंह ने एएनआई से बात करते हुआ कहा है, "एग्जिट पोल के जो नतीजे हैं, वो एग्जैक्ट पोल के नतीजों से बिल्कुल अलग होंगे, खासकर गुजरात को लेकर मेरा मानना है कि गुजरात का परिणाम बिल्कुल अलग होगा, गुजरात में ऐसा परिणाम आएगा जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी और यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पूरे गुजरात में परिवर्तन की लहर देखने को मिली है।"
संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर उठाए सवाल
आपको बता दें कि संजय सिंह भले ही गुजरात में जीत का दावा कर रहे हों, लेकिन एक भी न्यूज चैनल के सर्वे में उनकी पार्टी को जीत मिलती नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करने वाले संजय सिंह उसी एग्जिट पोल में एमसीडी इलेक्शन के नतीजों से तो खुश हैं। संजय सिंह ने कहा है कि एग्जिट पोल में दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी को इससे ज्यादा ही सीटें मिलेंगी और गुजरात में भी हम जीतेंगे। बता दें कि सभी एग्जिट पोल को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी को गुजरात में 10-15 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में तो पार्टी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहा है।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications