Gujarat Election result 2017: बीजेपी की जीत पर लोगों ने दिए ऐसे फनी रिएक्शन कि हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप
Gujarat Election result: बीजेपी की जीत पर लोगों ने दिए ऐसे फनी रिएक्शन
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही है। 22 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी एक बार फिर से गुजरात में अपनी सरकार बनाएगी। गुजरात चुनाव के शुरुआती रुझान आने के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ- साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। लोग अलग-अलग कार्टून और कमेंट के साथ ट्वीट करने लगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में लोगों के इसी तरह के कुछ फनी ट्विट हम तस्वीरों के जरिए आप तक पहुंचा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

गुजरात में बीजेपी की ट्विट पर लोगों के फनी ट्वीट
गुजरात विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजे जिस तरह से आ रहे थे उसे देखकर लग रहा था मानो बीजेपी के लिए जीत मुश्किल है। कांग्रेस और बीजेपी की सीटों में 10 का अंतर थी, लेकिन धीरे-धीरे जीत का अंतर बढ़ता चला गया और बीजेपी ने 99 सीटें जीत ली।लोगों ने इसे क्रिकेट में रन आउट होने पर मिलने वाले जीवनदान के तौर पर लिया।

पाकिस्तान से जोड़ा जीत का तार
लोगों ने बीजेपी की जीत में पाकिस्तान तक को जोड़ दिया। दरअसल गुजरात चुनाव के दौरान बीजेपी ने कांग्रेसी नेताओं और पूर्व पाक विदेश मंत्री के बीच हुई बैठक को खूब उछाला था। यूजर ने इसे अब बीजेपी की जीत से जोड़ दिया।

मिस्टर इंडिया बना कांग्रेस
लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में भले ही कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी है, लेकिन इस हार ने लोगों को एक और मौका दे दिया राहुल गांधी का मजाक उड़ाने के लिए।

बीजेपी की जीत पर लगा GST
बीजेपी ने गुजरात में 150 सीटे जीतने का दावा किया था, लेकिन खाते में 99 सीटे ही आई, लोगों ने इसे जीएसटी का असर बताया और बीजेपी की सीटों में आई कमी को जीएसटी का प्रभाव बताया।

कब रिलीज होगी पद्मावती
गुजरात चुनावों के नतीजे आते ही लोगों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट जाननी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि गुजरात चुनाव तो खत्म हुआ अब बताए पद्मावती की रिलीज डेट।

किसी तरह बची बीजेपी की साख
गुजरात विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों से जिस तरह से बीजेपी ने जीत तक का सफर किया उसे एक यूजर ने बड़े अच्छे से तस्वीरों के जरिए दिखाया है। तस्वीर में दिखाया है कि कैसे बीजेपी समर्थकों के चेहरे चुनाव परिणामों के आने के साथ बदलते चले गए।

सी प्लेन से लेकर पाकिस्तान तक का जिक्र
यूजर ने गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाषणों की छोटी सी झलक दिखा दी कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान से लेकर सी प्लेन तक का असर कांग्रेस की हार पर डाला।












Click it and Unblock the Notifications