गुजरात चुनाव: तो राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच का यह फर्क बदलेगा समीकरण
गांधीनगर। गुजरात में चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं, अगले दो महीनों के भीतर यहां चुनाव हो सकता है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने इसके लिए जबरदस्त प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। एक तरफ जहां राहुल गांधी ने गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा की तो दूसरी तरफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन के गुजरात के दौरे पर कई योजनाओं का शिलान्यास किया और रैलियों को संबोधित किया। दोनों ही नेताओं की रैलियों और रोड शो में लोगों की भीड़ देखी गई। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो गुजरात के चोटील में पीएम की रैली में भी शामिल हुए और सुरेंद्रनगर में राहुल गांधी को रोड शो में इकट्ठा हुए थे। इन दोनों ही रैलियों के तमाम लोग पहुंचे थे।

काम छोड़कर मोदी की रैली में पहुंचे लोग
सुजानगढ़ गांव के शंकर उडेजा जो राहुल गांधी की रैली में गए थे और पेशे से किसान हैं का कहना है कि मैं रिटायर जैसा हूं, फिर मैं बेटे की खेती में कुछ मदद करता हूं, हमसे सरपंज ने कहा कि इस रैली में शामिल होना है तो आ गया, उन्होंने बताया कि वह पहले कांग्रेस को वोट देते थे, लेकिन अब वह भाजपा को वोट देते हैं। वहीं त्रिभुवन चावड़ा भी इसी गांव के है और उनका कहना है कि वह सारे काम को छोड़कर पीएम की रैली को देखने आए थे। उनका कहना है कि नर्मदा से हमें सिंचाई के लिए पानी तो नहीं मिल रहा है लेकिन पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है जोकि खारा नहीं है।

स्थानीय नेता की वजह से बने भाजपा समर्थक
वहीं सुजानगढ़ गांव के सरपंज भूपत उडेजा का कहना है कि गांव के लोगों की राजनीतिक पसंद होती है, वह किसी ना किसी पार्टी को पसंद करते हैं और उसकी तरफ उनका लगाव होता है। वह कहते हैं कि मैं खुद भी पहले कांग्रेस का समर्थक था, लेकिन जब श्यामजीभाई कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए तबसे मैं भाजपा का समर्थक हो गया हूं। आपको बता दें कि श्यामजी स्थानीय नेता हैं और वह 2007-08 में शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे

हालात से खुश नहीं फिर भाजपा को वोट
वहीं गौतम गढ़ गांव के करसन गामरा का जोकि किसान हैं और डेयरी चलाते हैं का कहना है कि मै भी भाजपा समर्थक हूं, लेकिन जबसे 2012 में श्यामजी विधायक बने हैं गांव में नहीं आए हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में वोट देने से पहले मैं अपने उम्मीदवार को देखुंगा उसके बाद ही चुनाव में अपने वोट का फैसला करुंगा। 60 वर्षीय लक्ष्मण गामेरा का कहना है कि हालात से मैं खुश नहीं है ,फिर भी भाजपा को वोट दुंगा क्योंकि कांग्रेस के पास उम्मीदवार अच्छे नहीं हैं। उनका कहना है कि मेरे पास गाय हैं लेकिन उसका दूध सिर्फ 40 रुपए लीटर बिकता है, जो काफी कम है। ऐसे तमाम लोग हैं जो मौजूदा स्थिति से संतुष्ट तो नहीं है लेकिन बेहतर विकल्प नहीं होने की वजह से भाजपा को अपना वोट देने की बात कहते हैं।
इसे भी पढ़ें- राजनाथ सिंह का पलटवार, आर्थिक तरक्की हजम नहीं कर पा रहीं भारत विरोधी ताकतें












Click it and Unblock the Notifications