गुजरात चुनाव: 2 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। 2 अक्टूबर को पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी 2 अक्टूबर को गुजरात में रोड शो करेगी उसके बाद पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। पार्टी ने बताया कि उसने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 21 सीटीं पर अपनी स्थिति के आकलन के लिए सर्वे किया था। इन 21 विधानसभा सीटों पर पार्टी की तरफ से 125 लोगों ने लड़ने की इच्छा जताई थी।

गुजरात चुनाव: 2 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी विधानसभा के लिए 2 अक्टूबर को रोड शो कर प्रचार की औपचारिक शुरूआत करेगी। यह रोड शो नरोदा से शुरू होकर श्रम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास तक होगा। लगभग 22 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक केजरीवाल के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।

इस रोड शो के अंत में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पहले यह घोषणा कर दी है कि वह टिकट उन्हीं उम्मीदवारों को देगी जिनकी कोई अपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होगी साथ ही उनका ट्रैक रिकार्ड साफ सुधरा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+