हिंदू बहुसंख्यक को लेकर दिए बयान पर नितिन पटेल की सफाई, जो हमे लोकतंत्र की दुहाई देते हैं वो तालिबान पर चुप
अहमदाबाद, 29 अगस्त। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल अपने एक खास बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि जबतक हिंदु बहुसंख्यक हैं देश में कानून का राज रहेगा, संविधान और सेक्युलरिज्म देश में रहेगा, लेकिन जब हिंदू अल्पसंख्यक होगा तो ये सब चीजें खत्म हो जाएंगी। जब नितिन पटेल से उनके इस बयान के बारे में सफाई देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी विचारधारा में लिबरल हैं और यही वजह है कि देश में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।

किसी ने आलोचना नहीं की
नितिन पटेल ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट बता रहा हूं कि भारत में किसी भी मुस्लिम नेता ने बहनों और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तालिबान की आलोचना नहीं की है, उन्होंने तालिबान को कटघरे में खड़ा नहीं किया है। भारत में कुछ भी होता है तो ये लोग देश में लोकतंत्र के नाम पर हमे सलाह देने लगते हैं। पूरी दुनिया देख रही है अफगानिस्तान में बम धमाके हो रहे हैं। लोग देश छोड़ना चाहते हैं। पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जाता है। जब आजादी मिली तो पाकिस्तान में 20 फीसदी हिंदू थे अब 2 फीसदी भी नहीं हैं। अफगानिस्तान में गुरुग्रंथ साहिब को भारत लाना पड़ा। भारत में किसी ने भी इस तरह की घटना की आलोचना नहीं की है।
Recommended Video
ये मेरे व्यक्तिगत विचार
नितिन पटेल ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत विचार है, लोकतंत्र वहीं काम करता है जहां पर लोग इसके मूल्यों को स्वीकार करते हैं। जिन देशों में लोग ये सोचते हैं कि जो वो कह रहे हैं वही सही है, वहां कानून का राज, लोकतंत्र, न्यायपालिका कभी भी स्थापित नहीं हो सकती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण अफगानिस्तान है। बता दें कि शुक्रवार को नितिन पटेल ने कहा कि था कि मेरी बात याद कर लीजिए, जबतक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं लोग देश में संविधान, कानून का राज, सेक्युलरिज्म की बात करेंगे।
मुस्लिम, ईसाई भी देशभक्त
इश्वर ना करें अगर 1000 या 2000 साल के बाद हिंदू अल्पसंख्यक हो जाए और दूसरे धर्म के लोगों की संख्या बढ़ जाए तो देश में कोई कोर्ट, लोकसभा, संविधान कुछ भी नहीं होगा। नितिन पटेल ने कहा कि मुझे साफ कर देने दीजिए कि मैं हर किसी की बात कर रहा हूं। लाखो मुसलमान देशभक्त होते हैं। लाखों ईसाई देशभक्त होते हैं। हजारो मुसलमान इस देश में भारतीय सेना में शामिल हैं। गुजरात पुलिस में भी बड़ी संख्या में मुसलमान हैं। ये सभी लोग देशभक्त हैं।
संकुचित मानसिकता वाले लोग आगे बढ़ रहे
जैसा कि मेरा अनुभव है और जो इतिहास बना हुआ है और अभी की परिस्थिति में दुनिया को देख रहे हैं कि अलगाववादी लोग, संकुचित मानसिकता वाले लोग अपने धर्म के हिसाब से ही चीजों को आगे बढ़ा रहे हैं, दूसरे धर्म के मानने वालों के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते हैं। नितिन पटेल ने कहा कि देश में 90 फीसदी जितनी आबादी जिसमे हिंदू, मुस्लिम ईसाई हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि ये लोग भारत माता के लोग नहीं हैं, देशभक्त नहीं है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications