गुजरात: CBI ने ज्वेलरी फर्म के खिलाफ दर्ज किया केस, बैंक से 173 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का आरोप
नई दिल्ली। अनलॉक के चौथे चरण के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के एक ज्वेलरी फर्म के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने वडोदरा स्थित एक ज्वेलरी फर्म और इसके निदेशक के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा को कथित रूप से 173.63 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने श्री मुक्त ज्वैलर्स बड़ौदा प्राइवेट लिमिटेड, इसके प्रमोटर-कम-डायरेक्टर हर्ष सोनी और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हर्ष सोनी के बैंक की शिकायत के अनुसार वह फरार हैं। सीबीआई को अपनी शिकायत में ऑफ बड़ौदा ने कंपनी, उसके निदेशक और अन्य लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और सार्वजनिक धन के गबन का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर्ष सोनी की कंपनी वडोदरा में पारंपरिक सोने और ज्वेलरी के कारोबार में थी, साल 2013 में उसे बैंक द्वारा एक लेटर ऑफ क्रेडिट, कैश क्रेडिट और टर्म लोन की सुविधा दी गई थी। लेकिन ज्वेलरी फर्म ने अभी तक यह बकाया नहीं चुकाया है।
साल 2016 में ज्वेलरी फर्म के खाते को एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर दिया गया, इसके बाद साल 2018 में बैंक द्वारा विलफुल डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया। बैंक के अनुसार 31 मार्च, 2019 तक ज्वेलरी फर्म पर बकाया राशि 173.63 करोड़ रुपए हो गई है। एफआईआर में कहा गया है कि धोखाधड़ी की आशंका होने पर बैंक ने एक फोरेंसिक ऑडिट किया जिसमें यह पता चला कि तीनी सप्लायर जो हर्ष सोनी की कंपनी के साथ सोना और आभूषण खरीदने के लेन-देन में जुड़े थे वह एक दूसरे से संबंधित हैं। बैंक द्वारा एक आंतरिक जांच से पता चला कि इनमें से दो आपूर्तिकर्ता आम निदेशक थे, जबकि दो एक ही पते पर पंजीकृत थे।
यह भी पढ़ें: सीबीआई ने कुलदीप सेंगर मामले में तत्कालीन DM समेत 2 आईपीएस अधिकारियों को माना दोषी, कार्रवाई की सिफारिश
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications