क्या गुजरात में भी 'सरप्राइज' सीएम होगा? 22 दिसंबर को फैसला

नतीजों के बाद ऐसे कयास लगाए भी लगाए जा रहे है कि बीजेपी किसी नए चेहरे को सीएम पद पर बैठा सकती है

नई दिल्ली। गुजरात के सीएम के तौर पर विजय रूपाणी बने रहेंगे या फिर इनकी जगह किसी और को लाया जाएगा। इसका फैसला 22 दिसंबर को हो सकता है। गुजरात विधानसभा बीजेपी को मिली जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। गुजरात के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक अपने नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के चयन के लिए 22 दिसंबर को गांधीनगर में कर सकते हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी 2018 को खत्म होने जा रहा है।

पाटीदार नेता पर दांव लगाने की चर्चा

पाटीदार नेता पर दांव लगाने की चर्चा

नतीजों के बाद ऐसे कयास लगाए भी लगाए जा रहे है कि बीजेपी किसी नए चेहरे को सीएम पद दे सकती है। इन चेहरों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितिन पटेल से लेकर मनसुख मांडविया और पुरुषोत्तम रूपाला का नाम चल रहा था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि 2019 के आम चुनावों तक पार्टी कोई नया प्रयोग करने के प्रयास नहीं करेगी और विजय रूपाणी की कुर्सी कायम रहेगी। पार्टी में यह अटकलें भी हैं कि शीर्ष नेतृत्व पाटीदार समुदाय से किसी नए चेहरे को चुन सकता है।

'सरप्राइज' सीएम की चर्चा

'सरप्राइज' सीएम की चर्चा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चुनाव रूपाणी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। विश्लेषकों के मुताबिक चूंकि इस चुनावी लड़ाई का चेहरा मोदी थें ऐसे में अंतिम समय में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कई बार देखा गया है पीएम मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह चौंकाने वाले फैसले लेते हैं। ऐसे लोगों को सीएम की कुर्सी सौंप दी जाती है जो रेस में भी नहीं होते। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इसके उदाहरण हैं। इस बार भी कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं।

22 दिसंबर को गांधीनगर में बैठक

22 दिसंबर को गांधीनगर में बैठक

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली भाजपा अब इस विचार विमर्श में जुटी है कि कहां किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। ऐसे में 22 दिसंबर को गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे उपस्थित होंगे। विधायक दल ही विचार के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री को चुनेगा। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 92 के जादुई आंकड़े से महज सात सीटें अधिक, कुल 99 सीटें जीती हैं। बीते कई चुनावों के मुकाबले में यह बीजेपी की सबसे कम सीटें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+