Gujarat Verdict: रुझानों में बीजेपी से बढ़त के बाद पिछड़ी कांग्रेस, जानिए क्या है हाल?

नई दिल्ली। गुजरात में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। अब तक रुझानों में कभी कांग्रेस आगे तो कभी बीजेपी आगे रही। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए बढ़त बनाई हुई थी हालांकि धीरे-धीरे उनकी बढ़त घटने लगी। विधानसभा चुनाव की 182 सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। इस बीच जो रुझान सामने आ रहे हैं उसमें कांग्रेस बीजेपी की कांटे की टक्कर देते हुए तेजी से आगे बढ़ी है। अब तक के रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई, हालांकि बीच में वो पिछड़ गए और कांग्रेस ने अपनी बढ़त बना ली। बावजूद इसके थोड़ी ही देर में हालात बदल गए और कांग्रेस पीछे हो गई। अब तक सामने आए 182 सीटों के रुझान में बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 74 सीटों पर आगे है।

रुझानों में BJP से बढ़त के बाद पिछड़ी कांग्रेस, क्या है हाल

गुजरात चुनाव में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार ने असर दिखाया है। बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की तरफ राहुल गांधी ने राज्य में जोरदार प्रचार किया था। 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को हुए दो चरणों को चुनाव में गुजरात की जनता ने जमकर मतदान किया था। एग्जिट पोल के आंकड़ों में भी बीजेपी की जीत की बातें सामने आ रही थीं, हालांकि जो रुझान सामने आए उसमें कांग्रेस कांटे की टक्कर देने के बाद पिछड़ गई। बीजेपी ने बढ़त बनाते हुए 100 का आंकड़ा पार कर लिया।

राहुल गांधी ने जिस तरह से गुजरात चुनाव के लिए मेहनत की है, उसका असर अब तक रुझानों में साफ नजर आ रहा है। प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 92 है, ऐसे में जिस तरह से शुरूआती रुझानों में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को टक्कर दे रही थी वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ी बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है। शुरू में जो रुझान आए उसमें ये मुकाबला टी-20 मैच की तरह लग रहा था। हालांकि कांग्रेस ने कुछ बढ़त बनाई फिर पिछड़ गई। बीजेपी ने रुझानों में जीत का आंकड़ा 100 से ज्यादा कर लिया है। इस बीच कई बड़े नाम गुजरात चुनाव में ऐसे थे जो पिछड़ते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम सीट से पहले पीछे चल रहे थे हालांकि उन्होंने बाद में बढ़त बना ली है। मेहसाणा से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की ओर से अल्पेश ठाकुर आगे हो गए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता शक्ति सिंह गोहिल आगे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+