Gujarat Election: गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
गुजरात की जनता का इंतजार खत्म हो गया है, गुरुवार दोपहर चुनाव आयोग की टीम ने राज्य में विधानसभा चुनाव (Gujarat Election) की तारीखों का ऐलान किया। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही गुजरात का रिजल्ट आएगा। इस बार आयोग ने राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं गुजरात के राजनीतिक समीकरण की बात करें, तो वहां पर विधानसभा की 182 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 99 पर कब्जा जमाकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 77 सीटें गईं। पढ़ें चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़ी हर खबर लाइव-
Recommended Video

#WATCH जो भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी कारण से सवाल (EVM पर) उठाते रहे हैं परिणाम (आने) के बाद उनको पता चला कि यह सवाल मुझे नहीं उठाना चाहिए था क्योंकि मेरे पक्ष में नतीजा आया है: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार pic.twitter.com/fNsJHzmpqR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022













Click it and Unblock the Notifications