Gujarat Assembly Election 2017: अहमदाबाद से पहला परिणाम आया, भाजपा प्रत्याशी जीता
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आ रहे हैं। इस दौरान अहमदाबाद की एलिस ब्रिज सीट से पहला परिणाम आया है। यहां से भाजपा के राकेश शाह ने 70,000 वोट से जीत दर्ज की है। बता दें कि समाचार लिखे जाने तक रुझानों में 108 सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। राज्य में जीत के लिए भाजपा ने पूरा जोर तो लगाया ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ तमाम केंद्रीय मंत्री भी लगे रहे। इसके साथ ही हाल ही में उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में जीते 14 मेयरों ने भी भाजपा के लिए प्रचार किया था।

वहीं राज्य की मणिनगर सीट से सुरेश भाई शाह ने 50,000 वोटो से जीत दर्ज की।
बता दें कि राज्य के शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर थी। हालांकि 10 बजे के बाद हालात बदले और परिणाम भाजपा के पक्ष में आने शुरू हो गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार समाचार लिखे जाने तक भाजपा 100 सीट, कांग्रेस 69 सीट, अन्य 3 सीट,बीटीपी 2 और 1 सीट पर एनसीपी आगे थी।












Click it and Unblock the Notifications