मोदी और बीजेपी को गुजरात में ऐसे फायदा पहुंचाएगी आम आदमी पार्टी?

कांग्रेस चाहती है कि बिहार की तर्ज पर गुजरात चुनाव में भी बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन हो जाए और सभी दल एक ही मंच पर आ जाएं। लेकिन, गुजरात की राजनैतिक परिस्थितियां बिहार के मुकाबले एकदम अलग है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार कांग्रेस के संभावित वोट बैंक में जबरदस्‍त सेंधमारी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। गुजरात में आम आदमी पार्टी ने जिन 11 लोगों को उम्मीवार बनाया है। इनमें से कोई भी उम्मीदवार जीतने की स्थिति में नही है, लेकिन उनके होने से कांग्रेस को वोटों का नुकसान जरूर हो सकता है। इस तरह का आकलन गुजरात बीजेपी के नेता कर रहे हैं। जिन 11 सीटों पर आप ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें से कम से कम 10 सीटें ऐसी हैं जहां पटेल और ओबीसी आरक्षण की वजह से बीजेपी के लिए सीट बचाना मुश्किल होगा।

आप उम्मीदवारों की पकड़ पर बीजेपी की नजर

आप उम्मीदवारों की पकड़ पर बीजेपी की नजर

इन 11 सीटों में 5 सीटें वे हैं, जहां पिछले चुनावों में बीजेपी 5000 वोटों के अंतर से ही जीती थी। इन सीटों में बापूनगर, लाठी, छोटा उदयपुर, पडरा और कर्जन हैं। बीजेपी नेताओं के मुताबिक पाटीदार और ओबीसी आंदोलनों की वजह से ये 11 सीटें हमारे लिए चुनौती बन गई हैं। ऐसे में हमें पूरी उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार यहां कांग्रेस के वोट काटने का काम करेंगे और इसकी सीधा फायदा हमें होगा।

बीजेपी को हो सकता है फायदा

बीजेपी को हो सकता है फायदा

कांग्रेस चाहती है कि बिहार की तर्ज पर गुजरात चुनाव में भी बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन हो जाए और सभी दल एक ही मंच पर आ जाएं। लेकिन, गुजरात की राजनैतिक परिस्थितियां बिहार के मुकाबले एकदम अलग है। यहां बीजेपी के खिलाफ दल तो तमाम हैं लेकिन, दम हर किसी में नहीं दिख रहा है। हर कोई बंटा हुआ है। कोई पाटीदार तक सीमित है तो कोई ओबीसी और दलित तक। ऐसे में बीजेपी के इस गढ़ में विपक्ष की सेंधमारी आसान नहीं होगी।

'त्रिमूर्ति' कब क्या कर देंगे कहना मुश्किल

'त्रिमूर्ति' कब क्या कर देंगे कहना मुश्किल

अल्पेश , जिग्नेश और हार्दिक तीनों ही नेता महात्‍वाकांक्षी के साथ-साथ किसी ना किसी दल के साथ राजनैतिक सौदेबाजी भी कर सकते हैं। तीनों ही युवा नेताओं की आपस में पटती नहीं है। ऐसे में एक बात तो तय है कि ये तीनों एक साथ एक ही मंच पर नहीं दिखाई देंगे। जैसा की कांग्रेस चाह रही है। अगर तीनों के रास्‍ते अलग-अलग रहे तो इस फूट का पूरा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+