GST: कारोबारियों के लिए आसान हुई इनपुट फाइलिंग, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
जब से डेटा एंट्री और व्यवसायिक सत्यापन की प्रक्रियाओं को ऑफलाइन टूल में शामिल किया गया है, इसने गलतियों की गुंजाइश और जीएसटी पोर्टल पर अपलोडिंग के समय को कम कर दिया है।
नई दिल्ली। जीएसटी नेटवर्क व्यवसायियों के लिए एक ऑफलाइन टूल लॉन्च किया है। इसके जरिए व्यवसाय जॉब वर्क के लिए भेजे गए इनपुट्स और कैपिटल गुड्स की जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे और उनसे उसकी वापस प्राप्ति का ब्योरा भी प्राप्त कर सकेंगे। सभी कारोबारियों को जॉब वर्कर्स को भेजे गए कैपिटल गुड्स और उनसे वापस मिले सामान का ब्यौरा देना होता है। इसके लिए जीएसटीएन ने एक एक्सल आधारित ऑफलाइन टूल पेश किया है। इसे फॉर्म जीएसटी आईटीसी-04 में स्टेटमेंट अपलोड करने के लिए यूज किया जा सकेगा।

ऑफलाइन टूल होगा फायदेमंद
जीएसटीएन के सीईओ प्रकाश कुमार का कहना है कि जुलाई-सितंबर 2017 तिमाही के लिए जीएसटी पोर्टल में इस संबंध में सारी जानकारी ऑफलाइन जोड़ी जा सकती है। ऑफलाइन टूल की मदद से डिटेल भरने के दौरान आपको इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। एक बार एक्सेल टूल में सारी जानकारी भर देने के बाद आप इसे जीएसटी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

जब चाहे हो सकेगा बदलाव
जब से डेटा एंट्री और व्यवसायिक सत्यापन की प्रक्रियाओं को ऑफलाइन टूल में शामिल किया गया है, इसने गलतियों की गुंजाइश और जीएसटी पोर्टल पर अपलोडिंग के समय को कम कर दिया है। इसके अलावा इस अपलोडेड डेटा में एडिटिंग और कुछ अन्य चीजें जोड़ने की गुंजाइश भी दी गई है।

इलेक्ट्रॉनिक वैरिफिकेशन कोड के जरिए होगा सत्यापन
फाइल अपलोड होने के बाद, सिस्टम अपलोड किए गए डेटा का सारांश दिखाएगा, जिसमें डिजिटल हस्ताक्षर या ईवीसी (इलेक्ट्रॉनिक वैरिफिकेशन कोड) के जरिए सत्यापन की जरूरत होगी। ऐसा करने के बाद ही आपकी फाइलिंग प्रकिया पूरी होगी। ऑफलाइन टूल से कारोबारियों को यह भी फायदा मिलेगा कि वह इसे जब चाहें संपादित भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कोई भी जानकारी बदल सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications