राष्ट्रपति बोले- मुझे पूरा भरोसा था GST एक दिन लागू होगा
राष्ट्रपति मुखर्जी जब वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने भी जीएसटी को स्वरूप देने में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। यही कारण रहा है कि प्रणब मुखर्जी जीएसटी को लेकर थोड़ा भावुक नजर आए।
नई दिल्ली। 30 जून शुक्रवार की आधी रात से देश भर में जीसटी लागू हो गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे लॉन्च किया। इस मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सबसे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली, उनके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सबको संबोधित किया। आखिर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संबोधन हुआ।

राष्ट्रपति मुखर्जी जब वित्त मंत्री थे, तब उन्होंने भी जीएसटी को स्वरूप देने में काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। यही कारण रहा है कि प्रणब मुखर्जी जीएसटी को लेकर थोड़ा भावुक नजर आए। हालांकि, तब वह कांग्रेस में थे, जो कि आज विपक्ष में है और उसने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। इसी कारणवश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी समारोह में नहीं आ सके।
जीएसटी लॉन्चिग के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक मौका है, अब हम एक नई टैक्स व्यवस्था को अपनाएंगे। यह मौका व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बेहद खास है। मुझे पूरा भरोसा था जीएसटी आखिरकार लागू होगा।जीएसटी काउंसिल ने अच्छा काम किया, जीएसटी एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। जीएसटी से टैक्स व्यवस्था पारदर्शी होगी। शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन जीएसटी से बहुत बड़ा बदलाव आएगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि जीएसटी आधुनिक तकनीक के जरिए चलाया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस पुरानी व्यवस्था को हटाने के साथ ही हमें एक नई और मजबूत व्यवस्था लेकर आनी थी। जीएसटी को लागू करने के लिए नेताओं के साथ-साथ अधिकारियों ने भी काफी मेहनत की है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ये केंद्र और राज्य का ज्वाइंट फोरम है। यह याद रखने योग्य है कि 18 बैठकों के दौरान सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए निजी तौर पर संतुष्टि का समय है, क्योंकि वित्त मंत्री रहते हुए मैंने भी इसमें काफी समय लगाया है।
इस अहम मौके पर राष्ट्रपति ने कहीं ये अहम बातें
- गौर करने लायक बात है कि जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकें हुईं और उनमें सारे फैसले आम सहमति से लिए गए।
- वर्षों पहले शुरू हुए लंबे सफर के पूरा होने का यह ऐतिहासिक मौका है।
- जीएसटी देश भर की तमाम राज्यों की सरकारों के बीच सहमति और देश हित के लिए सबके साथ आने का प्रतीक है।
- यह एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस पर सालों-साल चर्चा हुई है।
- मौजूदा और पूर्व के सांसदों ने इस पर लगातार बात की है। इस सतत प्रयास का ही परिणाम है कि हम आज जीएसटी को साकार होते देख रहे हैं।
- जब संविधान बना तो देश के लिए समान अधिकार और समान अवसर की व्यवस्था खड़ी हुई।
- आज जीएसटी एक तरह से सभी राज्यों के मोतियों को एक धागे में पिरोने का काम कर रहा है
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications