GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले: अब अफसर नहीं कर पाएंगे गिरफ्तार? कारोबारियों को ITC से छोटे टैक्स विवाद तक राहत

GST Council Meeting: कारोबारियों और कंपनियों के लिए GST से जुड़ी खबर काफी बड़ी है। 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों और आम टैक्सपेयर्स के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में टैक्स अधिकारियों की दादागिरी पर नकेल कसते हुए उनके अरेस्ट पावर्स को खत्म कर दिया गया है।

इसके अलावा मुकदमेबाजी की सीमा बढ़ाने, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दायरा बढ़ाने और छोटे टैक्स विवादों को खत्म करने जैसे कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। इस नए फैसले से एफएमसीजी, फार्मा, टेलीकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी सेक्टर को बड़ी राहत मिलने वाली है। आइए जानें GST काउंसिल के 5 बड़े फैसलों के बारे में।

GST Council Meeting

1. अफसरों से छिना गिरफ्तारी का हक और 5 करोड़ तक नो प्रोसिक्यूशन

बैठक का सबसे बड़ा और बड़ा बदलाव टैक्स अधिकारियों के अधिकारों को लेकर हुआ है। पहले सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत कमिश्नर के पास अधिकारियों को गिरफ्तारी का अधिकार देने की शक्ति थी। अब काउंसिल ने जीएसटी अफसरों से गिरफ्तारी का यह सीधा अधिकार वापस ले लिया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद ऐलान किया, "जीएसटी के तहत अधिकारियों के अरेस्ट पावर को खत्म करने की सिफारिश की गई है। साथ ही आपराधिक मुकदमा दर्ज करने (Prosecution) की सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। अब 5 करोड़ रुपये से कम की टैक्स गड़बड़ी पर कोई आपराधिक केस नहीं चलेगा।"

इसके अलावा आम जुर्माने की रकम को भी 25,000 रुपये से घटाकर सीधा 10,000 रुपये कर दिया गया है। अब सामान्य मामलों में अफसरों की सीधी गिरफ्तारी नहीं होगी, केवल गंभीर धोखाधड़ी या बड़े आपराधिक मामलों में ही कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

2. कर्मचारियों के हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस और कैटरिंग पर ITC

कॉरपोरेट कंपनियों और एम्प्लॉयर के लिए यह काउंसिल मीटिंग बहुत फायदे की साबित हुई है। अब कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए ली जाने वाली ग्रुप हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर चुकाए गए जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम कर सकेंगी।

इसके साथ ही ऑफिस में आउटडोर कैटरिंग पर लगने वाले टैक्स पर भी कंपनियों को ITC का फायदा मिलेगा। इससे कॉरपोरेट कंपनियों का टैक्स बोझ घटेगा और कर्मचारियों के वेलफेयर पर होने वाले खर्च की लागत कम होगी।

3. टेलीकॉम टावर, पाइपलाइन, फ्री सैंपल और एक्सपायरी दवाओं पर ITC राहत

इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर के लिए काउंसिल ने खजाना खोल दिया है:

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेलीकॉम: टेलीकॉम टावरों और फैक्ट्री परिसर से बाहर बिछाई गई पाइपलाइनों पर चुकाए गए टैक्स का ITC मिलेगा। इससे पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग, गैस डिस्ट्रीब्यूशन और टेलीकॉम कंपनियों को पूंजीगत खर्च में भारी बचत होगी।
  • फार्मा और FMCG: फ्री सैंपल और कानूनन नष्ट (Destroy) किए जाने वाले एक्सपायर्ड सामानों पर चुकाए टैक्स का ITC मिलेगा। फार्मा सेक्टर में दवाओं के सैंपल बांटना और एक्सपायरी दवाओं को नष्ट करना रूटीन प्रोसेस है, इसलिए इस फैसले से दवा कंपनियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

4. डिलीवरी सर्विस और ट्रैक्टर टायर पर टैक्स घटाकर 5%

आम लोगों और कृषि क्षेत्र से जुड़े सेक्टरों को भी टैक्स में बड़ी राहत दी गई है।

  • राइडर व डिलीवरी सर्विस: अनरजिस्टर्ड डिलीवरी राइडर्स की सेवाओं पर लगने वाली जीएसटी दर को 18 फीसदी से सीधे घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इससे डिलीवरी कंपनियों और राइडर्स की लागत कम होगी।
  • ट्रैक्टर टायर: पुराने ट्रैक्टर टायरों को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाने वाले यानी 'रिट्रेडेड ट्रैक्टर टायर' पर टैक्स दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है, जिससे किसानों का खर्च घटेगा।

5. 10,000 रुपये से छोटे मामलों में नहीं आएगा शो-कॉज नोटिस

छोटे कारोबारियों को बेवजह की कानूनी उलझनों से बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। जीएसटी काउंसिल ने 10,000 रुपये की थ्रेशोल्ड लिमिट तय कर दी है। यानी अब 10,000 रुपये से कम की किसी भी छोटी-मोटी टैक्स डिमांड पर व्यापारियों को शो-कॉज नोटिस नहीं जारी किया जाएगा।

इस कदम से टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का समय बचेगा और छोटे व्यापारियों को क्लर्कियल गलतियों के चलते होने वाले नोटिसों के मानसिक तनाव से आजादी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+