Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वित्त मंत्री ने पेश किया GST 2.0 का रिपोर्ट कार्ड, त्यौहारों में 54 प्रोडक्ट्स की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

GST 2.0 Rate Cut Benefits: धनतेरस के मौके पर हुई "जीएसटी बचत उत्सव" प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का फायदा अब सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि कई चीजों के दाम उम्मीद से भी ज्यादा घटे हैं।

सरकार 54 ज़रूरी वस्तुओं की कीमतों पर लगातार नजर रख रही है ताकि टैक्स में की गई कटौती का पूरा लाभ जनता को मिल सके। सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधारों से न केवल चीजें सस्ती हुई हैं बल्कि बाज़ार में मांग भी बढ़ी है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

gst-2-0-rate-cut-benefits-consumers-nirmala-sitharaman

GST सुधार से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ

सीतारमण ने कहा, कई उत्पादों पर अपेक्षा से अधिक कर में कमी हुई है और उपभोक्ताओं को इससे अधिक लाभ मिला है। कुछ मामलों में व्यवसायियों ने भी अपेक्षा से ज्यादा टैक्स कटौती का फायदा ग्राहकों को दिया है। उन्होंने बताया कि "जीएसटी बचत उत्सव" की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन हुई थी और जनता ने इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है।

सरकार द्वारा जिन 54 वस्तुओं की कीमतों की निगरानी की जा रही है, उनमें हर एक उत्पाद में उपभोक्ताओं को टैक्स कटौती का लाभ मिला है।

त्योहारी सीजन में हुई रिकॉर्ड बिक्री

वित्त मंत्री ने बताया कि सितंबर के अंतिम नौ दिनों में देशभर में खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखा गया।

  • पैसेंजर वाहनों की डिलीवरी 3.72 लाख यूनिट तक पहुंची।
  • टू-व्हीलर बिक्री 21.60 लाख यूनिट रही।
  • थ्री-व्हीलर बिक्री में साल-दर-साल 5.5% की वृद्धि दर्ज हुई।

सीतारमण ने बताया कि रेट रेशनलाइजेशन के बाद टीवी की बिक्री में 30-35% तक बढ़ोतरी हुई, जबकि एयर कंडीशनर (AC) की बिक्री दोगुनी हो गई। उन्होंने कहा, "LG इंडिया ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की, वहीं FMCG सेक्टर की बिक्री में भी नवरात्रि सीजन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।"

वाणिपीयूष गोयल बोले - '#NextGenGST' ने बदला माहौल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह सुधार लंबे समय से योजना में था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सफल हुआ। उन्होंने बताया कि नई जीएसटी प्रणाली (#NextGenGST) को 22 सितंबर से लागू किया गया, जिससे बाजार और उद्योग जगत में एक नई ऊर्जा आई है।

गोयल ने कहा, बुनियादी ढांचे में निवेश और किफायती दरों की दोहरी नीति से भारत की अर्थव्यवस्था को कई गुना बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि IMF ने भारत की GDP ग्रोथ दर 6.6% तक बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'Ease of Living' और 'Inclusive Growth' की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बूम

आईटी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस नवरात्रि सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री 20-25% बढ़ी, जो पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, "टीवी, वॉशिंग मशीन से लेकर स्मार्टफोन तक, हर श्रेणी में मांग बढ़ी है। इसका सीधा फायदा घरेलू उत्पादन और रोजगार को मिला है - यह सेक्टर अब 25 लाख लोगों को रोजगार दे रहा है।"

उन्होंने यह भी बताया कि फूड इन्फ्लेशन में 2% की कमी आई है और लगातार चार महीने से खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट देखी जा रही है। वित्त मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग को कुल 3,169 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 3,075 मामलों को सीबीआईसी (CBIC) के नोडल अधिकारी को भेजा गया और 94 शिकायतों का निपटारा विभाग स्तर पर किया गया।

मुख्य बिंदु

  • इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की बिक्री में 20-25% की वृद्धि
  • 85-इंच टीवी का स्टॉक खत्म
  • खाद्य मुद्रास्फीति में कमी, लगातार 4 माह से डिफ्लेशन
  • इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में डबल-डिजिट ग्रोथ
  • भारत से स्मार्टफोन निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
  • दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हुआ
  • 5-12% तक दामों में वास्तविक गिरावट दर्ज

सरकार ने कहा कि साल 2025 भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो रहा है, जहाँ जीएसटी सुधारों ने न केवल कीमतों को कम किया है, बल्कि देश में खपत और उत्पादन दोनों को नई गति दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+