डुमरियागंज लोकसभा:नहीं है कोई कल-कारखाना, विकास रही धीमी, फिर भी लोगों ने कहा- मोदी जैसा प्रधानमंत्री कोई नहीं
Lok Sabha Ground Report Domariaganj : लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। क्या वर्तमान सांसद का टिकट कटेगा या वही बने रहेंगे? कौन सी पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी? यह विषय चर्चा में हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची। बांसी विधानसभा के कलनाखोर के लोगों से विशेष बातचीत हुई।
सड़क और बेहतर करने की आवश्यकता
यहां के रहने वाले सूर्य प्रकाश कहते हैं कि यहां कुछ और जरुरी सड़कों का निर्माण होना चाहिए। यहां से फरेंदा तक की सड़क तो बन गयी है लेकिन यहां से बेलहवां ब्लाक पर जाना हो तो बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ पड़ता है। गढ्ढ़े इतने हैं कि पहले इसे पार करना पड़ता है।
Recommended Video

नहीं है कोई कल-कारखाना
सूर्य प्रकाश बताते हैं कि इस जगह के लोगों को नौकरी या अन्य आय के कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ता है। मजदूरी यहां बहुत कम है। इसलिए यहां के लोग कलकत्ता,मुंबई सहित अन्य जगहों पर मजदूरी के लिए भी जाना पड़ता है।
पशु करते हैं फसलों की बर्बादी
यहां के रहने वाले आलोक बताते हैं कि हम किसानी पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन इसमें भी हमें एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। यहां पशु फसलाें को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। कई बार शासन- प्रशासन से इसकी शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पर भाजपा अच्छी है, इसके कार्यों से संतुष्ट हैं
सूर्य प्रकाश कहते हैं कि इस सब के बाद भी हम पीएम मोदी व भाजपा के कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं। यहां कार्य स्थानीय स्तर पर खराब किए जा रहे हैं। उनकी तमाम योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सांसद जी क्या करेंगे
सूर्य प्रकाश कहते हैं कि पशुओं की समस्या को लेकर हम लोगों ने सांसद से मुलाकात की थी। लेकिन वह अकेले क्या करेंगे। स्थानीय लोगों को इसके लिए जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
मोदी जैसा पीएम कोई नहीं
स्थानीय नागरिक महेन्द्र कहते हैं कि कुछ भी हो नरेन्द्र मोदी जैसा अच्छा प्रधानमंत्री कोई नहीं। उनके कार्यों और नीतियों से हम संतुष्ट हैं।
राम मंदिर निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका
गांव के रहने वाले सुनील बताते हैं कि आज हम लोगों के इलाके में भी राम नाम की चर्चा तेज है। यहां भी दीप जलाए जाएंगे और हम इस बड़े कार्य के लिए भाजपा व पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications