जम्मू और श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक, 2 पुलिसकर्मी और 1 नागरिक घायल
श्रीनगर। जम्मू में बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकवादियों ने गुरुवार रात को ग्रेनेड हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया है। इस अटैक में 1 नागरिक भी घायल बताया जा रहा है। वहीं, इसी तरह के श्रीनगर में एक सीआरपीएफ कैंप पर भी अटैक हुआ है, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ। जम्मू कश्मीर में रमजान के चलते सेना के जवानों को गोलियां नहीं चलाने के आदेश दिए हैं।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि आज रात बस स्टैंड क्षेत्र (संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा) में एक ग्रेनेड हमला हुआ था, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
एसएसपी ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों को ट्रैक करने के लिए रास्तों को ब्लॉक कर दिया है और सर्च ऑपरेशन कर दिया है। यह लंबे समय बाद जम्मू में एक ग्रेनेड हमला हुआ है। श्रीनगर में इस बीच, आतंकवादियों ने आज रात सीआरपीएफ शिविर की ओर एक ग्रेनेड फेंक दिया लेकिन जीवन की कोई किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस ने कहा कि आतंकियों ने ब्रारीपोरा के नावाकाडाल प्रांत में सीआरपीएफ कैंप पर अटैक किया है। उन्होंने कहा कि इस अटैक से हालांकि कोई क्षति नहीं पहुंची है। घायलों हुए पुलिसकर्मियों में अर्जुन (33 वर्ष), जगदेव राज (42 वर्ष) और शाह ईसरार शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications