नोएडा एयरपोर्ट को Aviation Body ने दिया 3 शब्दों का कोड, अब इस नाम से जाना जाएगा
ग्लोबल एयरलाइन बॉडी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तीन अक्षर का कोड DXN अलॉट किया है। अब जेवर एयरपोर्ट को DXN कोड के साथ जाना जाएगा।
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) दुनिया की एयरलाइंस के लिए ट्रेड बॉडी है, जो लगभग 300 एयरलाइंस या कुल हवाई यातायात का 83 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन दुनिया भर के हवाई अड्डों को उनकी आसान पहचान के लिए तीन अक्षरों वाला कोड प्रदान करता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आईएटीए ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तीन अक्षर का कोड - डीएक्सएन-आवंटित किया है। एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि कोड, डीएक्सएन, नोएडा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हवाई अड्डे की निकटता का प्रतीक है।
We, at #NIAirport, are happy to announce our IATA airport code- #DXN.✨
— Noida International Airport (@NIAirport) September 27, 2023
⁰This is a significant milestone in our journey to becoming a world-class airport for #DelhiNCR, #Noida and #UttarPradesh.
#NIAunveilsDXN pic.twitter.com/DksdK433TF












Click it and Unblock the Notifications