बाहुबली-2 का 9 मिनट का वीडियो लीक, ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार

साइबर क्राइम के एसीपी केसीएस रघुवीर ने बताया कि इस क्लिप को लीक करने वाला शख्स एक ग्राफिक डिजाइनर ट्रेनी है।

हैदराबाद। जहां एक ओर पूरा देश बाहुबली फिल्म आने के बाद से एक सवाल का जवाब जानना चाहता है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? वहीं दूसरी ओर, बाहुबली-2 की 9 मिनट की एक क्लिप लीक हो गई है।

bahubali

इस क्लिप को लीक करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। साइबर क्राइम के एसीपी केसीएस रघुवीर ने बताया कि इस क्लिप को लीक करने वाला शख्स एक ग्राफिक डिजाइनर ट्रेनी है, जो बाहुबली-2 के लिए डिजाइनिंग करने का काम करता है।

एसीपी रघुवीर ने कहा कि क्लिप को लीक करने के जिम्मेदार व्यक्ति को पुलिस रिमांड में भेजा जाएगा, जिसके बाद मामली की पूरी छानबीन की जाएगी।

हालांकि, अभी इस बात की सही-सही पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कितनी देर की है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक यह क्लिप 2.5 मिनट की है, जबकि कुछ का कहना है कि यह क्लिप 9 मिनट की है।

इस फिल्म की बिना एडिट की हुई क्लिप लीक होने के बाद फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई की।

इस क्लिप को लीक करने के आरोपी ग्राफिक डिजाइनर का नाम कृष्णा है, जिसे विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस वीडियो क्लिप को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया है।

आपको बता दें कि बाहुबली फिल्म के पहले भाग के आने के बाद से ही बाहुबली-2 के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

दरअसल, पहले भाग में फिल्म को इस सस्पेंस के साथ खत्म किया गया था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसी कारण से लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+