Video: अब तक 'छोटे नवाब' का चेहरा नहीं देख सकीं है दादी शर्मिला टैगोर, करीना कपूर ने बताई इसकी वजह
मुंबई, अप्रैल 14। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के 'छोटे नवाब' के आने के बाद घर में खुशियों का माहौल है। हालांकि यह खुशी तब तक पटौदी खानदान के लिए अधूरी है जब तक दादी शर्मिला टैगोर अपने सबसे छोटे पोते को गोद में खिला नहीं लेतीं। जी हां, सैफ-करीना के दूसरे बच्चे के जन्म के करीब 2 महीने बाद भी अब तक शर्मिला टैगोर अपने पोते से नहीं मिल सकीं हैं। हाल ही में शर्मिला टैगोर की बहू करीना कपूर ने इसकी वजह का खुलासा किया है।

21 फरवरी को मां बनीं थीं करीना कपूर
बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान 21 फरवरी को दूसरी बार माता-पिता बने। बच्चे के जन्म को लगभग 2 महीने हो चुके हैं लेकिन दादी शर्मिला टैगोर ने छोटे नवाब को अब तक नहीं देखा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में करीना कपूर खान ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। लेडीज स्टडी ग्रुप एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर को आमंत्रित किया गया था जहां, करीना कपूर भी अपनी सास की तारीफ करती नजर आईं।

एक साल से परिवार से दूर हैं शर्मिला
शर्मिला के बारे में बोलते हुए करीना कपूर खान ने कहा, 'फैक्ट ये है कि एक साल पूरा खत्म हो गया, वास्तव में हम उतना समय साथ नहीं बिता पाए हैं जितना हम चाहते थे। आप हमारे परिवार के नए सदस्य को नहीं देख पाई हैं, लेकिन हम आपका इंतजार कर रहे हैं, ताकि कुछ समय आपके साथ बिताएं।' सास शर्मिला टैगोर की तारीफ करते हुए करीना ने कहा कि मैं हमेशा घबरा जाती हूं जब लोग मुझसे आपके बारे में बात करने के लिए कहते हैं।

'आइकन और लेजेंड्री एक्ट्रेस के बारे में क्या कहें'
करीना कहती हैं, 'जो अपने आप में आइकन और लेजेंड्री हो उसके बारे में कुछ शब्द क्या कहा जा सकता है? पूरी दुनिया जानती है मेरी सास को, जिन्हें मैं अपनी सास कहना खुशकिस्मती मानती हूं, वह धरती पर कदम रखने वाली सबसे खूबसूरत और शालीन महिलाओं में से एक हैं। लेकिन मैं भाग्यशाली रही हूं जो कि उनको करीब से जानने का मौका मिला। उनके अंदर सुकून की गरमाहट है, वह प्यार करने वालीं, ख्याल रखने वालीं और वह महिला हैं जो सिर्फ अपने बच्चों की ही नहीं बल्कि अपने पोते, बहू के लिए भी हमेशा उपस्थित हैं।'

आपके आने पर पूरा होगा परिवार
एक्ट्रेस करीना कपूर आगे कहती हैं, 'मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान और आदर है, मुझे लगता है कि कोरोना वायरस के पहले जितना हमने साथ समय बिताय था, इस महामारी के दौरान हम उतना समय साथ नहीं बिता सके, पूरा साल निकल गया। आप अभी तक परिवार में जुड़े छोटे नए सदस्य को नहीं देख सकी हैं। भरे पूरे परिवार के रूप में मैं आपके लौटने का इंतजार कर रही हूं। हम चाहते हैं आप के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिले।' आपको बता दें कि शर्मिला टैगोर लॉकडाउन के पहले से ही दिल्ली में रह रही हैं, कोरोना वायरस के चलते वह एक साल से मुंबई परिवार के पास नहीं गई हैं।
वीडिया देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: तैमूर ने मां करीना के योगा सेशन में की ये शरारत, फोटो शेयर कर लिखा-योगा के बाद स्ट्रेचिंग या नींद से उठे हो?












Click it and Unblock the Notifications