सरकार ने ट्विटर अधिकारियों से जताई नाराजगी, कहा- देश के कानून का करें सम्मान

नई दिल्ली। भारत सरकार ने ट्विटर से किसान आंदोलन को लेकर हिंसा भड़काने वाले ट्विटर हैंडल्स पर कार्रवाई की मांग की है। आईटी मंत्रालय के सचिव ने बुधवार को ट्विटर के अधिकारियों से मामले को लेकर बैठक की है। मंत्रालय के सचिव ने 'फार्मर जेनोसाइड' जैसे हैशटैग के साथ किए ट्वीट को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा है कि देश के कानून का सम्मान ट्विटर करे।

govt secretary meeting with twitter officials, twitter and farmers protest, farmers protest, twitter, Secretary Ministry of Electronics, farmer genocide, ट्विटर, किसान

Recommended Video

    Twitter और Modi Government में तकरार, जानिए क्यों सख्त हुई सरकार? | वनइंडिया हिंदी
    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी के वॉइस प्रेसिडेंट मोनिक मेक और डिप्टी जनरल कॉन्सल और वॉइस प्रेसिडेंट लीगल के साथ एक वर्चुअल बैठक की है। मंत्रालय के सचिव ने ट्विटर अधिकारियों को बताया कि भारत में स्वतंत्रता और आलोचना को महत्व दिया जाता है। भारत में हमने हमेशा ट्विटर का स्वागत किया है। ट्विटर भी को देश के कानूनों और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। ट्विटर को भारतीय संसद के बनाए गए कानूनों का भी पालन करना चाहिए।

    भारत सरकार ने ट्विटर से FarmerGenocide हैशटैग से जुड़े हुए अकाउंट को हटाने के लिए कहा और सवाल उठाया कि अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा के बाद और 26 जनवरी की हिंसा के बाद ट्विटर के एक्शन में फर्क क्यों है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+