छत्तीसगढ़ के तीन एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत, केंद्र ने मंजूर किए 108 करोड़
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के तीन एयरपोर्ट के उन्नयन और विकास के लिए 108 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है। उड़ान योजना के अंतर्गत ये विकास कार्य हवाईअड्डों पर होंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी है।

हरदीप पुरी ने बताया है कि सरकार ने छत्तीसगढ़ में उड़ान योजना के तहत जगदलपुर हवाई अड्डे के लिए 48 करोड़ रुपए, अंबिकापुर हवाई अड्डे के लिए 27 करोड़ रुपए और बिलासपुर हवाई अड्डे के लिए 33 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। जिससे इन हवाईअड्डों का विकास और अपग्रेडेशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications